फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayushman Bharat Yojana: 5 लाख रुपये तक का करा सकते हैं मुफ्त इलाज, ऐसे करें योजना में आवेदन

Sun, 28 Aug 2022 10:48 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 28 Aug 2022 10:48 AM IST
विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana Know How to Apply for Free 5 Lakhs Rupees News in Hindi
Ayushman Bharat Yojana Registration Process - फोटो : अमर उजाला

Ayushman Bharat Yojana: देश में आज भी ऐसे लोगों की संख्या काफी अधिक है, जो गरीबी के कारण अपनी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का इलाज नहीं करा पा रहे हैं। लोगों की इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार ने साल 2018 में प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की थी। इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर तबकों तक बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं को पहुंचाना है। आयुष्मान भारत योजना को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है। इस योजना के अंतर्गत सरकार गरीब लोगों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज कराने की सुविधा दे रही है। योजना के अंतर्गत लाभार्थी का एक गोल्डन कार्ड बनता है। इस कार्ड की सहायता से वह अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज केंद्र सरकार द्वारा सूचीबद्ध अस्पतालों में करा सकता है। इसी कड़ी आज हम आपको आयुष्मान भारत योजना की रजिस्ट्रेशन प्रोसेस के बारे में बताने जा रहे हैं। 

Ayushman Bharat Yojana Know How to Apply for Free 5 Lakhs Rupees News in Hindi
Ayushman Bharat Yojana Registration Process - फोटो : Istock

आयुष्मान भारत योजना में आवेदन करने से पहले आपको अपनी पात्रता की जांच करनी है। आप आयुष्मान भारत योजना में अपनी पात्रता की जांच ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से कर सकते हैं। अगर आप ऑफलाइन तरीके से अपनी पात्रता की जांच करना चाहते हैं। इसके लिए आपको नजदीकी जन सेवा केंद्र पर जाना होगा।

Ayushman Bharat Yojana Know How to Apply for Free 5 Lakhs Rupees News in Hindi
Ayushman Bharat Yojana Registration Process - फोटो : Istock

प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र पर जाना होगा। यहां एजेंट आपकी पात्रता की जांच करके आपके दस्तावेजों का सत्यापन करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana Know How to Apply for Free 5 Lakhs Rupees News in Hindi
Ayushman Bharat Yojana Registration Process - फोटो : Istock

इसके बाद एजेंट आपका रजिस्ट्रेशन करेगा। रजिस्ट्रेशन करने के बाद एजेंट द्वारा आपको एक पंजीकरण संख्या दी जाएगी। 

विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana Know How to Apply for Free 5 Lakhs Rupees News in Hindi
Ayushman Bharat Yojana Registration Process - फोटो : Istock

इसके 10 से 15 दिनों के बाद आपको जनसेवा केंद्र से आयुष्मान गोल्डन कार्ड मिलेगा। इस कार्ड की मदद से आप केंद्र सरकार द्वारा सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करा सकते हैं। आयुष्मान भारत योजना में आवेदन की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed