फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CIBIL Score: 800+ है सिबिल स्कोर, तो क्या आप ले सकते हैं वीआईपी लोन?

Mon, 13 Apr 2026 03:23 PM IST
Sankalp Prakash Singh यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sankalp Prakash Singh Updated Mon, 13 Apr 2026 03:23 PM IST
सार

800 या उससे ज्यादा का सिबिल स्कोर आपकी मजबूत वित्तीय स्थिति को दिखाने का काम करता है और इससे लोन मिलने की संभावना भी बढ़ जाती है। वहीं क्या इतना अच्छा स्कोर आपको वाकई वीआईपी लोन दिला देता है, यह समझना जरूरी है।

विज्ञापन
Credit Score Above 800: Do You Really Qualify For VIP Loans Know The Real Benefits Of Good Cibil Score
Cibil Score - फोटो : AI

आज के समय बैंक से लोन लेना कोई आसान काम नहीं है। बैंक लोन देने से पहले आपकी वित्तीय स्थिति का आंकलन करता है। इसके अलावा वह ग्राहक के सिबिल स्कोर को भी चेक करता है। अगर आपका सिबिल स्कोर 800 या उससे अधिक है, तो यह आपकी मजबूत वित्तीय विश्वसनीयता को दर्शाने का काम करता है। इस तरह के ग्राहकों को बैंक और वित्तीय संस्थान कम जोखिम वाला मानते हैं।



इस कारण उन्हें बेहतर लोन ऑफर मिलने की संभावना बढ़ जाती है। हालांकि, यह जरूरी नहीं कि हर 800+ स्कोर वाले को वीआईपी लोन मिल ही जाए, क्योंकि बैंक अन्य फैक्टर्स जैसे आय, नौकरी की स्थिरता और मौजूदा कर्ज भी देखते हैं। हालांकि, ज्यादा सिबिल स्कोर आपके लिए लोन की राह को काफी आसान और किफायती जरूर बना देता है।

Credit Score Above 800: Do You Really Qualify For VIP Loans Know The Real Benefits Of Good Cibil Score
सिबिल स्कोर - फोटो : अमर उजाला

आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि सिबिल स्कोर के आधार पर ग्राहकों की प्रोफाइल तय होती है। अगर आपका सिबिल स्कोर 600 से कम है, तो इस पर लोन मिलना बेहद मुश्किल होता है। 600 से 699 के बीच वाले ग्राहकों को जोखिम भरा माना जाता है। 700 से 749 तक जिनका सिबिल स्कोर होता है, उनका प्रोफाइल ठीक रहता है और लोन मिलने में आसानी रहती है। 

Credit Score Above 800: Do You Really Qualify For VIP Loans Know The Real Benefits Of Good Cibil Score
Cibil Score - फोटो : AdobeStock

इसके अलावा 750 से 900 के बीच स्कोर रखने वाले ग्राहकों को बैंक भरोसेमंद मानते हैं और उन्हें लोन पर बेहतर ऑफर दिए जाते हैं। 800+ स्कोर वाले ग्राहकों को सबसे बड़ा फायदा कम ब्याज दर के रूप में मिलता है। बैंक ऐसे ग्राहकों को कम जोखिम वाला मानते हैं, इसलिए उन्हें आकर्षक ब्याज दर पर लोन दिया जाता है। इस कारण EMI कम होती है और कुल भुगतान भी घट जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Credit Score Above 800: Do You Really Qualify For VIP Loans Know The Real Benefits Of Good Cibil Score
Cibil Score - फोटो : AdobeStock

अगर आपका सिबिल स्कोर अच्छा है, तो इसका एक फायदा तेज लोन अप्रूवल का है। 800+ स्कोर होने पर आपकी प्रोफाइल पहले से ही मजबूत मानी जाती है, जिससे वेरिफिकेशन प्रक्रिया तेज होती है। इसके अलावा आपको अधिक लोन अमाउंट मिलने की संभावना भी रहती है। 

विज्ञापन
Credit Score Above 800: Do You Really Qualify For VIP Loans Know The Real Benefits Of Good Cibil Score
Cibil Score - फोटो : AdobeStock

यह भी ध्यान रखें कि सिर्फ अच्छा सिबिल स्कोर ही लोन की गारंटी नहीं होता है। बैंक आपकी आय, रोजगार की स्थिरता, कर्ज-आय अनुपात और भुगतान इतिहास को भी जांचने का काम करता है। इस कारण 800+ स्कोर होने के बावजूद आपको सभी शर्तों को पूरा करना जरूरी होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed