आज के इस डिजिटल दौर ने पूरे विश्व को बदल के रख दिया है। इंटरनेट और तकनीक के विकास ने स्टार्टअप्स को ग्रो करने के लिए एक इकोसिस्टम का निर्माण किया है। आज बड़े पैमाने पर सूचना तकनीक से जुड़ी ये इंडस्ट्रीज लोगों को ऑनलाइन सर्विस ऑफर कर रही हैं। हालांकि, इन सर्विस का उपयोग करने के लिए आपके पास स्मार्टफोन और उसमें इंटरनेट का होना बहुत जरूरी है। इसी को देखते हुए आज भारत में कई बड़ी टेलीकॉम कंपनियां अपने ग्राहकों को इंटरनेट और कॉलिंग की सेवाएं देती हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको एयरटेल के कुछ खास रिचार्ज प्लान्स के बारे में बताने वाले हैं। एयरटेल के इन प्लान्स में आपको लंबी वैलिडिटी के साथ ओटीटी और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा प्लान्स में आपको रोजाना SMS भेजने की सुविधा भी मिल रही है। भारत में बड़े पैमाने पर लोग इन प्लान्स को रिचार्ज करा रहे हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से -
Airtel Recharge Plans: एयरटेल के ये प्लान्स हैं काफी खास, लंबी वैधता के साथ उठा सकेंगे ओटीटी का मजा
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Thu, 03 Mar 2022 03:33 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन