Challan Rules: बीते सालों में ट्रैफिक नियमों को काफी सख्त कर दिया गया है। इन नियमों के सख्त किए जाने के पीछे का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को रोकना है। हर साल ट्रैफिक दुर्घटना में हजारों लोगों की जान चली जाती है। गौरतलब बात है कि ट्रैफिक नियमों के सख्त किए जाने के बाद भी कई लोग बाज नहीं आ रहे हैं और खुलेआम नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। इससे उनकी जान पर तो खतरा रहता ही है साथ में नियमों के विरुद्ध गाड़ी चलाने पर दूसरे यात्रियों पर भी जान का खतरा मंडराने लगता है। इसी कड़ी में आज हम आपको रेड लाइट सिग्नल से जुड़े कुछ खास नियमों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका उल्लंघन करने पर आपका चालान काटा जा सकता है। अगर आप रेड लाइट सिग्नल पर इन नियमों का उल्लंघन करते हैं। इस स्थिति में आप कैमरे की पकड़ में आ सकते हैं। इसके जरिए पुलिस आपका चालान काट सकती है। आइए जानते हैं इनके बारे में -
जानना जरूरी: ट्रैफिक सिग्नल पर भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना कैमरे में हो जाएंगे कैद और कट सकता है चालान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेड लाइट जंप
ट्रैफिक सिग्नल पर रुकना जरूरी है। आपको रेड लाइट पर हमेशा जेब्रा क्रॉसिंग के पीछे रुकना चाहिए। अगर आप जेब्रा क्रॉसिंग के आगे रुकते हैं। ऐसे में कैमरे में आपकी गाड़ी का नंबर कैद हो सकता है। इस स्थिति में पुलिस आपका चालान काट सकती है।
हेलमेट पहनना है जरूरी
बाइक चलाते समय हेलमेट पहनना बहुत जरूरी है। यह आपको दुर्घटना के समय हादसे से बचाता है। हेलमेट पहनने के कारण दुर्घटना के समय सिर में कोई गंभीर चोट नहीं आती है।
Solar Cooler: गर्मी आते ही बाजार में बढ़ गई सोलर कूलर की डिमांड, जानिए कितनी है कीमत और क्या मिल रहे फीचर्स
आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि अगर आप ट्रैफिक सिग्नल पर बिना हेलमेट के बाइक पर सवार हैं। ऐसे में आप कैमरे की कैद में आ सकते हैं और आपका चालान काटा जा सकता है।
ट्रिपलिंग न करें
आपको बाइक पर ट्रिपलिंग नहीं करनी चाहिए। अगर किसी बाइक पर तीन लोग एक साथ बैठकर यात्रा करते हुए ट्रैफिक सिग्नल पर लगे कैमरे की निगाहों में आते हैं। इस स्थिति में उनका चालान काटा जा सकता है।
PM SYMY: मजदूरों को सरकार दे रही सालाना 36 हजार रुपये पेंशन, इन दस्तावेजों की सहायता से करें स्कीम में आवेदन