Carbon Sokho Paisa Kamao Scheme: सरकार कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाए चलाती है। हर एक योजना को चलाने के पीछे कोई न कोई उद्धेश्य होता है। जैसे- मुफ्त राशन इसलिए दिया जाता है ताकि भारत के जरूरतमंद लोगों को मुफ्त राशन का लाभ मिल सके। ठीक ऐसे ही किसानों की आर्थिक मदद इसलिए कि जाती है ताकि उन्हें खेती के लिए आर्थिक मदद मिल सके आदि। ठीक ऐसे ही जलवायु परिवर्तन को नियंत्रण में रखने के लिए सरकार एक ऐसी योजना चला रही है जिसके तहत अगर आप पौधा लगाते हैं तो आपको पैसे दिए जाते हैं। तो चलिए बिना देरी के इस योजना के बारे में जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस योजना के बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"66c7254b015d14decf0d391d","slug":"carbon-sokho-paisa-kamao-scheme-government-is-giving-rs-350-for-planting-saplings-check-here-scheme-details-2024-08-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ध्यान दें: पौधा लगाओ और 350 रुपये पाओ, जानें क्या है सरकार की ये स्कीम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
ध्यान दें: पौधा लगाओ और 350 रुपये पाओ, जानें क्या है सरकार की ये स्कीम
Fri, 23 Aug 2024 09:25 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 23 Aug 2024 09:25 AM IST
विज्ञापन
पौधे लगाकर पैसे कैसे कमाएं?
- फोटो : Amar Ujala
पौधे लगाकर पैसे कैसे कमाएं?
- फोटो : Freepik
क्या है ये योजना?
- दरअसल, इस योजना का नाम 'कॉर्बन सोखो और पैसा कमाओ योजना' है। इस योजना के अंतर्गत किसान अगर पौधे-पेड़ लगाते हैं तो उन्हें 250 रुपये से लेकर 350 रुपये तक मिलेंगे। यहां ये भी जानते चलें कि इस योजना को उत्तर प्रदेश सरकार चला रही है ताकि ग्रीन हाउस के असर को कम किया जा सके।
पौधे लगाकर पैसे कैसे कमाएं?
- फोटो : Freepik
किेसे मिल सकता है लाभ?
- अगर आप इस 'कॉर्बन सोखो और पैसा कमाओ योजना' से जुड़ना चाहते हैं तो जान लें कि इसका लाभ किसानों को मिलता है। इसमें पहले आपको पेड़ लगाने होते हैं और फिर विभाग की तरफ से लगे हुए पेड़ों का सर्वे किया जाता है और इसके बाद किसानों के बैंक खाते में प्रति पेड़ हर साल 250-350 तक मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
पौधे लगाकर पैसे कैसे कमाएं?
- फोटो : Freepik
- इस योजना के अंतर्गत ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा गया है। बताया जा रहा है कि इस योजना से पूर्वांचल के किसानों को फायदा होगा। इस योजना का पहला चरण साल 2023 में शुरू हुआ। उस वक्त बरेली, लखनऊ, मुरादाबाद, सहारनपुर, गोरखपुर और मेरठ में शुरू किया गया था।
विज्ञापन
पौधे लगाकर पैसे कैसे कमाएं?
- फोटो : istock
- जहां पर 25 हजार 140 किसानों को 202 करोड़ रुपये पेड-पौधे लगाने के लिए दिए जा चुके हैं। वहीं, अब इस योजना से कई अन्य मंडलों को जोड़ा जा रहा है और आगे भी ये प्रक्रिया जारी रहने की उम्मीद है। योजना के तहत दिया जाने वाला लाभ सीधे किसानों के बैंक खाते में दिया जाता है।