Car Tips in Hindi: अगर आपसे पूछा जाए कि आप कार चलाना चाहते हैं? तो शायद ही आपका जवाब न में हो। दरअसल, लोग अपनी मेहनत की कमाई से अपनी ड्रीम कार खरीदते हैं। लगभग हर किसी के लिए कैश में कार लेना थोड़ा मुश्किल नजर आता है, तो ऐसे में लोग लोन पर कार खरीदते हैं। इन सबके बीच शायद आप ये न जानते हों कि आपकी कुछ गलतियों के कारण आपकी गाड़ी जल्दी खराब हो सकती है और ये गलतियां हम करते तो हैं, लेकिन इन पर ध्यान भी नहीं दे पाते हैं। पर अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यहां आप उन गलतियों के बारे में जान सकते हैं जो आमतौर पर लोग अपनी गाड़ी को लेकर करते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"65e9ab5ba34a1255b50b1ca2","slug":"car-tips-keep-these-things-in-your-mind-your-car-will-never-face-any-type-of-problem-2024-03-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बात काम की: अगर आप भी नहीं रखते इन बातों का ध्यान, तो खराब हो सकती है आपकी नई नवेली कार","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
बात काम की: अगर आप भी नहीं रखते इन बातों का ध्यान, तो खराब हो सकती है आपकी नई नवेली कार
Thu, 07 Mar 2024 05:42 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 07 Mar 2024 05:42 PM IST
विज्ञापन
किन गलतियों के कारण कार खराब हो सकती है?
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किन गलतियों के कारण कार खराब हो सकती है?
- फोटो : istock
इन गलतियों को न करें:-
खराब ड्राइविंग
- आमतौर पर लोग जो गलती करते हैं वो ये कि वो ठीक ढंग से ड्राइविंग नहीं करते हैं। जैसे- स्पीड के हिसाब से गियर न बदलना, कई बार ज्यादा रेस देने और तुरंत स्पीड कम करने से इंजन पर नकारात्मक असर पड़ता है आदि।
किन गलतियों के कारण कार खराब हो सकती है?
- फोटो : istock
समय पर सर्विसिंग न करवाना
- लोग सबसे बड़ी गलती करते हैं कि तय समय पर अपनी गाड़ी की सर्विस नहीं करवाते हैं। इससे गाड़ी की परफॉर्मेंस खराब होती है, कई पार्ट्स खराब हो सकते हैं और यहां तक कि इंजन सीज तक हो सकता है आदि। इसलिए समय पर सर्विस करवा लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
किन गलतियों के कारण कार खराब हो सकती है?
- फोटो : istock
ऑयल चेक न करना
- शायद ये लोग भूल जाते हैं कि जिस तरह से गाड़ी के लिए पेट्रोल-डीजल या सीएनजी आदि जरूरी होती है। ठीक वैसे ही इंजन ऑयल भी बेहद जरूरी होता है। अगर इसे समय रहते चेक न किया जाए और ये सूख जाता है, तो गाड़ी का इंजन तक सीज हो सकता है। इसलिए ऐसी गलती न करें।
विज्ञापन
किन गलतियों के कारण कार खराब हो सकती है?
- फोटो : istock
जांच न करवाना
- आप चाहते हैं कि आपकी कार खराब न हो, तो थोड़ी सी दिक्कत आने पर भी इसकी जांच जरूर करवाएं। दरअसल, जब गाड़ी में छोटी परेशानी होती है, तो लोग उसे नजरअंदाज करते हैं जिससे गाड़ी के दूसरे पार्ट्स खराब हो सकते हैं या कोई और दिक्कत आ सकती है।