फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बात काम की: कब से दिल्ली की महिलाओं को मिलने लगेंगे एक हजार रुपये? यहां जानें सारी जानकारी

Thu, 07 Mar 2024 03:13 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 07 Mar 2024 03:13 PM IST
विज्ञापन
Mukhyamantri Mahila Samman Yojana Expected to Roll Out in September october
दिल्ली की महिलाओं को एक हजार रुपये कब से मिलेंगे? - फोटो : istock

Mukhyamantri Mahila Samman Yojana Benefit: जहां एक तरफ केंद्र सरकार कई योजनाएं चलाती है, तो वहीं दूसरी तरफ राज्य सरकारें भी अपने-अपने प्रदेश के लिए कई योजनाएं चलाती हैं। इसी कड़ी में 4 मार्च 2024 को दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने एलान किया कि वे हर महीने महिलाओं को एक हजार रुपये देंगे। इसके लिए 'मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना' को शुरू किया जाएगा। इसकी घोषणा दिल्ली सरकार में वित्त मंत्री आतिशी ने बजट पेश करने के दौरान की। जाहिर है ऐसे में दिल्ली की महिलाएं इससे जुड़ना चाहेंगी, लेकिन क्या आप जानते हैं आपको इस योजना का लाभ कब से मिलेगा? शायद नहीं, तो आप यहां इस बारे में जान सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप जान सकते हैं कि 'मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना' के तहत महिलाओं को कब से एक हजार रुपये का लाभ मिल सकता है...

Mukhyamantri Mahila Samman Yojana Expected to Roll Out in September october
दिल्ली की महिलाओं को एक हजार रुपये कब से मिलेंगे? - फोटो : istock

इन लोगों को मिलेगा लाभ:-

  • जो महिलाएं 18 साल या उससे ज्यादा उम्र की महिलाएं हैं
  • स्कूल-कॉलेज में पढ़ने वाली लड़कियां
  • नौकरी करने वाली वे महिलाएं जिनकी सैलरी टैक्स के अंदर नहीं आती है
  • जो महिलाएं असंगठित क्षेत्र में काम करती हैं
  • ऐसी गृहिणी, जिन्हें सरकारी पेंशन नहीं मिलती है आदि।
Mukhyamantri Mahila Samman Yojana Expected to Roll Out in September october
दिल्ली की महिलाओं को एक हजार रुपये कब से मिलेंगे? - फोटो : iStock

इस बात का रखें खास ध्यान:-

  • वैसे तो आगे चलकर साफ होगा कि इस योजना से जुडने के लिए क्या-क्या दस्तावेज चाहिए होंगे, लेकिन अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, महिलाओं को आवेदन के समय दिल्ली का वोटर आईडी कार्ड चाहिए होगा। इसका मतलब साफ है कि अगर आपके पास दिल्ली का वोटर आईडी कार्ड है, तो ही आप लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mukhyamantri Mahila Samman Yojana Expected to Roll Out in September october
दिल्ली की महिलाओं को एक हजार रुपये कब से मिलेंगे? - फोटो : istock

कब से मिल सकते हैं महिलाओं को एक हजार रुपये?

  • दरअसल, दिल्ली सरकार में वित्ती मंत्री आतिशी ने समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत के दौरान जानकारी दी कि, मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना इस साल सितंबर-अक्तूबर महीने तक लागू हो जाएगी। उन्होंने ये भी बताया कि लोकसभा चुनाव आदर्श आचार संहिता हटने के बाद इस योजना को अधिसूचित किया जाएगा।
विज्ञापन
Mukhyamantri Mahila Samman Yojana Expected to Roll Out in September october
दिल्ली की महिलाओं को एक हजार रुपये कब से मिलेंगे? - फोटो : istock
  • ऐसे में अभी फिलहाल महिलाओं को लगभग 6 महीने से ज्यादा का इंतजार करना होगा और इसके बाद ही पात्र महिलाओं को मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के तहत एक हजार रुपये का लाभ मिल सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed