Car Tips And Tricks: अक्सर कार से जुड़ी कई तरह की कंफ्यूजन लोगों के बीच रहती है। ऐसे में कार की माइलेज को कैसे बढ़ाया जा सकता है? इसको लेकर लोग कई तरह के उपायों को अपनाते हैं। आपने कई बार ये सुना होगा कि कार में एसी चलाने से उसकी माइलेज पर असर पड़ता है। इसके अलावा यह भी कहा जाता है कि अगर कार ड्राइव करते समय उसके शीशे को खोल दिया जाए, तो इससे कार कम माइलेज देगी। क्या ये दोनों बातें सच हैं?
इसको लेकर लोगों के बीच कई तरह के सवाल रहते हैं। हालांकि, गर्मियों के सीजन की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में लोगों के मन में इस तरह के सवाल अब काफी ज्यादा आएंगे। अगर आपके मन में भी इस तरह के सवाल हैं। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपकी इसी कंफ्यूजन को दूर करेंगे। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से -
2 of 5
Car Tips And Tricks
- फोटो : Istock
क्या खिड़कियां खोलने पर कार की माइलेज पर पड़ता है असर
अगर आप तेज रफ्तार में हाईवे पर कार को ड्राइव कर रहे हैं। इस दौरान अगर आप खिड़कियां खोलते हैं। इस स्थिति में बाहर की तेज हवा कार के अंदर आ जाएगी और वह कार को पीछे की तरफ ढकेलेगी।
3 of 5
Car Tips And Tricks
- फोटो : Istock
वहीं इंजन कार को आगे की तरफ ढकेलेगा। ऐसे में कार के भीतर फ्यूल की काफी ज्यादा खपत होगी। इस कारण आपकी कार काफी कम माइलेज देगी।
4 of 5
Car Tips And Tricks
- फोटो : Istock
एसी का उपयोग करने पर कार की माइलेज पर असर
अगर आप कार ड्राइव करते समय उसमें एसी को ऑन करते हैं। इसका सीधा असर आपकी कार की माइलेज पर पड़ता है। आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि एसी स्टार्ट होने पर कंप्रेशर को रोटेट करने के लिए इंजन पावर का उपयोग किया जाता है।
5 of 5
Car Tips And Tricks
- फोटो : Istock
इस कारण इंजन ज्यादा फ्यूल का उपोयग करता है। क्लाइमेट कंट्रोल वाली एसी कारों में एयर कंडीशनर का उपयोग करने पर माइलेज पर ज्यादा असर नहीं पड़ता।