Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 14th Installment Release Date How To Do Ekyc For PM Kisan
{"_id":"642fa55c2fbd525e010a352a","slug":"pm-kisan-samman-nidhi-yojana-14th-installment-release-date-how-to-do-ekyc-for-pm-kisan-2023-04-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: इस दिन आ सकती है 14वीं किस्त, अगर नहीं किए ये काम, तो खाते में नहीं आएंगे पैसे","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: इस दिन आ सकती है 14वीं किस्त, अगर नहीं किए ये काम, तो खाते में नहीं आएंगे पैसे
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: 13वीं किस्त जारी होने के बाद से देशभर के करोड़ों किसान 14वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। उनका यह इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। भारत सरकार जल्द प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किस्त को किसानों के खाते में ट्रांसफर कर सकती है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना देश के गरीब किसानों के लिए चलाई जा रही केंद्र सरकार की एक महत्वाकांक्षी स्कीम है।
इस योजना के अंतर्गत हर साल किसानों के खाते में 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। 6 हजार रुपये की यह आर्थिक सहायता हर साल किसानों के खाते में तीन किस्त के माध्यम से जारी की जाती है। हर किस्त के अंतर्गत 2 हजार रुपये की राशि 4 महीनों के अंतराल में किसानों के खाते में भेजी जाती है। अब तक किसानों के खाते में कुल 13 किस्त के पैसे ट्रांसफर किए जा चुके हैं।
2 of 6
PM Kisan Samman Nidhi Yojana EKYC
- फोटो : Istock
जल्द ही भारत सरकार 14वीं किस्त के पैसों को ट्रांसफर करने वाली है। अगर आप कुछ जरूरी कार्यों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में नहीं करते हैं। इस स्थिति में आपके खाते में किस्त के पैसे ट्रांसफर नहीं होंगे।
3 of 6
PM Kisan Samman Nidhi Yojana EKYC
- फोटो : istock
आपको प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में जल्द से जल्द ई-केवाईसी पूरी करा लेनी चाहिए। ई-केवाईसी कराने की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
PM Kisan Samman Nidhi Yojana EKYC
- फोटो : istock
इसके लिए आपको पीएम किसान पोर्टल pmkisan.gov.in पर विजिट करना होगा। इसके बाद आपको फॉर्मर्स कॉर्नर में ई-केवाईसी के विकल्प का चयन करना है।
विज्ञापन
5 of 6
PM Kisan Samman Nidhi Yojana EKYC
- फोटो : Istock
इसके बाद नया पेज ओपन होगा। यहां आपको अपना आधार नंबर दर्ज करना है। नेक्स्ट स्टेप पर सर्च बटन पर क्लिक करने के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। ओटीपी दर्ज करते ही आपकी ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।