फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Car Accident: कार चलाते समय आती है नींद? अब हादसे से आपको बचाएगा ये डिवाइस, जानें कैसे करता है काम

Sun, 27 Feb 2022 10:37 AM IST
ज्योति मेहरा यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Sun, 27 Feb 2022 10:37 AM IST
विज्ञापन
Car Accident This device won't let you sleep while driving know how it works
कार चलाते समय आपको सोने नहीं देगा ये डिवाइस - फोटो : istock

कार चलाते समय कई कारणों से एक्सीडेंट के मामले सामने आते हैं, जिनमें से एक कारण कार चलाते समय नींद का आना भी है। ऐसा पाया गया है कि लंबे सफर के दौरान थकान की वजह से कई बार लोगों की आंखें भारी होने लगती है। इसे नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए, ऐसे में आपके लिए ब्रेक लेकर फ्रेश होना ही एक बेहतर विकल्प होता है। वरना कोई बड़ी दुर्घटना भी हो सकती है। ये एक गंभीर समस्या है, जिस पर काम किया जा रहा है। दरअसल, नागपुर में ऐसी डिवाइस तैयार की गई है, जो ड्राइविंग के दौरान नींद आने पर आपको अलर्ट करेगी और हादसा होने से भी बचाएगी। ऐसा बताया जा रहा है कि जल्द ही नागपुर का परिवहन विभाग इस डिवाइस को वाहनों में लगाने की तैयारी कर रहा है। हालांकि, इसे पहले कुछ ही वाहनों में लगाकर इसका टेस्ट किया जाएगा। उसके बाद ही इस पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। आइए जानते है कि ये डिवाइस आखिर काम कैसे करता है।  

Car Accident This device won't let you sleep while driving know how it works
कार चलाते समय आपको सोने नहीं देगा ये डिवाइस - फोटो : istock
  • आम गाड़ियों में इस समस्या को लेकर कोई खास उपकरण नहीं है, जिससे नींद के कारण होने वाली दुर्घटना से बचा जा सके। लेकिन ये नई डिवाइस सामान्य गाड़ियों को हादसों से बचा सकती है। खास बात तो ये है कि ये डिवाइस आम आदमी के बजट के अंदर ही होगी।
Car Accident This device won't let you sleep while driving know how it works
कार चलाते समय आपको सोने नहीं देगा ये डिवाइस - फोटो : i stock

कैसे काम करता है डिवाइस

  • दरअसल, इस डिवाइस को वाहन चलाते समय कान के पीछे लगाना होता है। ये एक सेंसर, 3.6 वोल्ट बैटरी के साथ आती है। इसमें आपको ऑन-ऑफ का स्विच भी मिलेगा। जब ड्राइवर का सिर स्टीयरिंग व्हील की तरफ 30 डिग्री पर झुकने लगता है तो अलार्म डिवाइस वाइब्रेट होने लगता है, जिससे ड्राइवर सचेत हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Car Accident This device won't let you sleep while driving know how it works
कार चलाते समय आपको सोने नहीं देगा ये डिवाइस - फोटो : Pixabay
  • आमतौर पर नींद आने पर हमारा सिर 30 डिग्री के कोण पर झुक जाता है। ऐसे में ये डिवाइस एक्टिव हो जाता है और आपको सचेत कर देता है। 
विज्ञापन
Car Accident This device won't let you sleep while driving know how it works
कार चलाते समय आपको सोने नहीं देगा ये डिवाइस - फोटो : i stock
  • आपको जानकर हैरानी होगी कि NCRB यानी राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के मुताबिक, लापरवाही से वाहन चलाने के कारण देश में साल 2020 में 1.20 लाख लोगों की मौत हुई। वहीं, इससे पहले वर्ष 2019 में 1.36 लाख और साल 2018 में 1.35 लाख मौतें हुई थीं। इन लापरवाहियों में नींद या झपकी लेना भी शामिल हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed