फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

C-KYC: अब बार-बार बैंक में KYC कराने से मिलेगी राहत, जानें सी-केवाईसी कैसे करेगा काम

Tue, 21 Jul 2026 05:21 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Tue, 21 Jul 2026 05:21 PM IST
सार

What Is Central KYC?: अक्सर लोगों को बैंक, म्यूचुअल फंड हाउस, बीमा कंपनी, स्टॉक ब्रोकर हर जगहों पर अलग KYC करानी होती है, इतना ही नहीं एक समय के बाद भी KYC अपडेट करानी होती है। मगर अब अलग KYC की जरूरत नहीं होगी। आइए इस लेख में C-KYC के बारे में समझते हैं।

विज्ञापन
C-KYC Guide: How Central KYC Will Save You from Repeated Bank Verification Hassles
बैंक केवाईसी वेरिफिकेशन - फोटो : AI

C-KYC Registration Process: बैंक में नया खाता खुलवाना हो, म्यूचुअल फंड में निवेश करना हो या बीमा लेना हो, हर जगह बार-बार 'केवाईसी' के लिए आधार और पैन की कॉपी देनी पड़ती है। आम इंसान इस कागजी कार्यवाही से काफी परेशान हो जाता है।



इसी उलझन को हमेशा के लिए खत्म करने के लिए भारत सरकार और रिजर्व बैंक ने 'सी-केवाईसी' (C-KYC) यानी सेंट्रल केवाईसी की एक बेहतरीन डिजिटल व्यवस्था शुरू की है। आइए इस लेख में समझते हैं कि यह सी-केवाईसी व्यवस्था क्या है और यह कैसे काम करेती है।

C-KYC Guide: How Central KYC Will Save You from Repeated Bank Verification Hassles
क्या है सी-केवाईसी का मतलब? - फोटो : Adobe Stock

क्या है सी-केवाईसी का मतलब?
सेंट्रल केवाईसी भारत सरकार की एक डिजिटल तिजोरी जैसी है, जिसमें देश के सभी नागरिकों के केवाईसी दस्तावेज एक ही जगह सुरक्षित रखे जाते हैं। जब आप पहली बार सी-केवाईसी करवाते हैं, तो आपके सभी डाक्यूमेंट्स डिजिटल रूप में सेव हो जाते हैं और आपको एक विशेष '14 अंकों का सी-केवाईसी नंबर' दे दिया जाता है।

C-KYC Guide: How Central KYC Will Save You from Repeated Bank Verification Hassles
यह नया सिस्टम कैसे करेगा काम - फोटो : Adobe Stock

यह नया सिस्टम कैसे करेगा काम
एक बार 14 अंकों का यह नंबर मिलने के बाद आपका काम काफी हद तक आसान हो जाएगा। भविष्य में जब भी आप किसी नए बैंक, शेयर ब्रोकर या इंश्योरेंस कंपनी के पास जाएंगे, तो आपको कोई कागजी दस्तावेज नहीं देने होंगे। आपको बस अपना 14 अंकों का सी-केवाईसी नंबर बताना होगा और कंपनी ऑनलाइन ही आपके सारे डाक्यूमेंट्स सिस्टम से चेक कर लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
C-KYC Guide: How Central KYC Will Save You from Repeated Bank Verification Hassles
सी-केवाईसी रजिस्ट्रेशन कैसे करवाएं? - फोटो : Adobe Stock

सी-केवाईसी रजिस्ट्रेशन कैसे करवाएं?

इसे बनवाना बहुत ही आसान है। आप किसी भी बैंक, म्यूचुअल फंड कंपनी या वित्तीय संस्थान में जाकर सी-केवाईसी का फॉर्म भर सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ एक बार अपनी पहचान का प्रमाण (जैसे पैन कार्ड) और पते का प्रमाण जमा करना होगा। प्रक्रिया पूरी होते ही आपको एसएमएस या ईमेल के जरिए आपका सी-केवाईसी नंबर मिल जाएगा।

विज्ञापन
C-KYC Guide: How Central KYC Will Save You from Repeated Bank Verification Hassles
आम इंसान को क्या होंगे बड़े फायदे - फोटो : Adobe Stock
आम इंसान को क्या होंगे बड़े फायदे
इस नई व्यवस्था से ग्राहकों का सबसे ज्यादा समय बचेगा और उन्हें बार-बार फोटोकॉपी कराने के खर्च से भी पूरी तरह मुक्ति मिल जाएगी। चूंकि सभी वित्तीय संस्थान एक ही केंद्रीय सिस्टम से जुड़े हैं, इसलिए धोखाधड़ी पर भी रोक लगेगी। अच्छी बात यह है कि आपका पूरा डेटा सरकार की कड़ी निगरानी में बिना किसी खतरे के पूरी तरह सुरक्षित रहेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed