Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
Business Ideas Know How to Start Papad business at Home To Earn Good Money in Hindi
{"_id":"62ea1e3acd095302836cfb3a","slug":"business-ideas-know-how-to-start-papad-business-at-home-to-earn-good-money-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Business Ideas: सरकार के सहयोग के साथ शुरू करें ये बिजनेस, हर महीने होगी लाखों की कमाई","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Business Ideas: सरकार के सहयोग के साथ शुरू करें ये बिजनेस, हर महीने होगी लाखों की कमाई
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Wed, 03 Aug 2022 01:01 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Business Ideas
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Business Ideas: योजनाबद्ध ढंग से शुरू किए गए बिजनेस के सफल होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। हालांकि, बिजनेस को शुरू करने में आपको कई रिस्क का सामना करना पड़ता है। देश में ऐसे लोगों की संख्या काफी ज्यादा है, जो आर्थिक रूप से स्वतंत्र जीवन जीने के लिए नए व्यापार को शुरू करने की योजना बना रहे हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको एक खास बिजनेस आइडिया देने वाले हैं।
इस बिजनेस में आपको पापड़ बनाना होगा। इस व्यापार की सबसे खास बात यह है कि इसे आप अपने घर से ही शुरू कर सकते हैं। इसको शुरू करने में आपकी ज्यादा लागत भी नहीं आएगी। इसके अलावा सबसे बड़ी बात ये है कि इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको सरकार का सहयोग भी मिलेगा। देश में कई लोग इस व्यवसाय के जरिए खूब सारा पैसा कमा रहे हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में -
2 of 5
Business Ideas
- फोटो : istock
अगर आपके पास इस बिजनेस को शुरू करने के लिए पैसे नहीं है। ऐसे में आप प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के तहत किसी भी बैंक में विजिट करके 4 लाख रुपये के लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद आपको अपनी तरफ से इस बिजनेस में 2 लाख रुपये का निवेश करना है।
3 of 5
Business Ideas
- फोटो : iStock
इसके अलावा आपको इस बिजनेस को शुरू करने के लिए 250 वर्ग मीटर की जरूरत भी होगी। अगर आप 6 लाख रुपये का निवेश करके इसको शुरू करते हैं। ऐसे में आप आसानी से 30 हजार किलो की प्रोडक्शन कैपेसिटी को तैयार कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Business Ideas
- फोटो : i stock
6 लाख रुपये के निवेश में आसानी से पैकेजिंग मशीन और दूसरे सभी जरूरी खर्चे शामिल हैं, जो इस बिजनेस को शुरू करने में आएंगे। इसके अलावा लेबर फोर्स का खर्चा भी इसी में शामिल है।
विज्ञापन
5 of 5
Business Ideas
- फोटो : istock
पापड़ तैयार करने के बाद आपको इसे मार्केट में बेचना है। इसके अलावा आपको अपने पापड़ का एक ब्रांड नेम भी सोचना है और उसकी अच्छे से बाजार में मार्केटिंग करनी है। इसके अलावा आपको अपने पापड़ की गुणवत्ता भी अच्छी रखनी होगी। ऐसा करने पर आपकी सेल काफी बढ़ जाएगी। ऐसे में धीरे-धीरे आपकी अच्छी खासी कमाई होने लगेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।