फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Business Idea: सिर्फ 5000 रुपये से शुरू करें ये व्यापार, सरकार भी देगी मदद, खूब होगी कमाई

Tue, 21 May 2024 07:01 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 21 May 2024 07:01 PM IST
विज्ञापन
Business Idea: pm jan aushadhi kendra with five thousand rupee investment govt also help full process apply
सिर्फ 5000 से शुरू करें ये व्यापार, सरकार भी देगी मदद - फोटो : Istock

Business Idea: नौकरी से ज्यादा लोग व्यवसाय करना पसंद करते हैं, लेकिन पैसों की कमी की वजह से ऐसा नहीं कर पाते हैं। अगर आप भी नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं और कम बजट में ज्यादा मुनाफा कमाना चाहते हैं, तो केंद्र सरकार एक बेहतरीन मौका दे रही है। इसके माध्यम से कम निवेश में ही आपकी अच्छी कमाई शुरू हो जाएगी। यहां पर खबर में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र की बात की जा रही है। इनकी संख्या देश में लगातार बढ़ती जा रही है। इसमें आप कम निवेश कर अच्छी कमाई कर सकते हैं। सरकार का मकसद इन केंद्रो के माध्यम से लोगों को सस्ती दवाएं उपलब्ध कराना है। 



अभी तक देश में 10 हजार से अधिक प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खुल चुके हैं। सरकार ने इनकी संख्या बढ़ाने पर जोर दे रही है। इन औषधि केंद्रों में 1800 प्रकार की दवाइयां और 285 मेडिकल डिवाइस मिलते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि ब्रांडेड दवाइयों की तुलना में जन औषधि केंद्रों पर 50 से 90 प्रतिशत तक कम कीमत पर दवाएं मिलती हैं। इसके लिए आवेदन करने की प्रक्रिया भी बेहद आसान है। 
 

Business Idea: pm jan aushadhi kendra with five thousand rupee investment govt also help full process apply
सिर्फ 5000 से शुरू करें ये व्यापार, सरकार भी देगी मदद - फोटो : janaushadhi.gov.in

प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र के लिए सिर्फ एक आवेदन करने की जरूरत होती है। आवेदन का शुल्क पांच हजार रुपये हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इन केंद्रों को खोलने के लिए आवेदक के पास डी. फार्मा अथवा बी. फार्मा का सर्टिफिकेट होना आवश्यक है। इसके साथ ही आपके पास सेंटर खोलने के लिए पर्याप्त जगह भी होनी चाहिए। इसका क्षेत्र लगभग 120 वर्गफीट तय किया गया है। आवेदन प्रक्रिया के दौरान विशेष श्रेणी और विशेष क्षेत्र के आवेदनकर्ताओं को शुल्क में छूट भी दी जाती है।

 

Business Idea: pm jan aushadhi kendra with five thousand rupee investment govt also help full process apply
सिर्फ 5000 से शुरू करें ये व्यापार, सरकार भी देगी मदद - फोटो : Istock

कैसे मदद करती है सरकार? 

सरकार प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोलने के बाद आर्थिक मदद प्रोत्साहन राशि के तौर पर देती है। केंद्र सरकार ने पांच लाख रुपये तक की दवाओं की मासिक खरीद पर 15 फीसदी या अधिकतम 15,000 रुपये प्रति माह तक प्रोत्साहन देने का नियम बनाया है। विशेष श्रेणी या इलाकों में इन्फ्रास्ट्रक्चर पर खर्च के लिए प्रतिपूर्ति के तौर पर सरकार दो लाख रुपये की एक मुश्त रकम अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि के तौर पर देती है।

PM Kisan Yojana: क्या एक परिवार में किसान पति-पत्नी दोनों ले सकते हैं योजना का लाभ? जानिए क्या कहता है नियम

विज्ञापन
विज्ञापन
Business Idea: pm jan aushadhi kendra with five thousand rupee investment govt also help full process apply
सिर्फ 5000 से शुरू करें ये व्यापार, सरकार भी देगी मदद - फोटो : Istock

ये हैं जरूरी दस्तावेज

सरकार प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र के आवेदन के लिए आपको आधार कार्ड, फार्मासिस्ट रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, पैन कार्ड, वैध मोबाइल नंबर और निवास प्रमाण पत्र की जरूरत होगी। 

EPFO Rule Change: ईपीएफओ ने नियमों को किया बड़ा बदलाव, अब नॉमिनी को आसानी से मिलेगा पैसा, यहां है पूरी जानकारी
 

विज्ञापन
Business Idea: pm jan aushadhi kendra with five thousand rupee investment govt also help full process apply
सिर्फ 5000 से शुरू करें ये व्यापार, सरकार भी देगी मदद - फोटो : janaushadhi.gov.in

जानिए क्या है आवेदन की प्रक्रिया

आपको इसके ऑनलाइन आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट janaushadhi.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद आपको होम पेज पर मेन्यू में Apply For Kendra के ऑप्शन पर क्लिक करना है। इसके बाद आपको नए पेज पर Click Here To Apply ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद अब Sign in फॉर्म खुलेगा। इसके नीचे Register now का विकल्प चुनें। ऐसा करने पर स्कीन पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा, जिसमें आपको मांगी गई जानकारियों को भरना है। इसके बाद ड्रॉप बॉक्स में आप राज्य सेलेक्ट करें और आईडी-पासवर्ड सेक्शन में कन्फर्म पासवर्ड दर्ज करें। इसके बाद अब आप टर्म्स एंड कंडीशंस पर टिक करें और सबमिट कर दें। अब आपकी ऑनलाइन आवेदन पीएम जन औषधि केंद्र के लिए प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed