फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Budget 2025: MSME क्रेडिट कार्ड की 5 नहीं अब 10 करोड़ होगी लिमिट, ऐसे करें अप्लाई

Sat, 01 Feb 2025 01:21 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 01 Feb 2025 01:21 PM IST
सार

MSME Loan Amount Increased: बजट में MSME क्रेडिट कार्ड धारकों के लिए वित्त मंत्री निर्माल सीतारमण ने एक एलान किया है जिसमें क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने की बात कही गई है।

विज्ञापन
Budget 2025 MSME Loan Amount Increased from 5 Crore to 10 Crores for Credit Card Holders
MSME क्रेडिट कार्ड - फोटो : Amar Ujala

MSME Credit Card: आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2025-26 संसद में पेश किया। आम लोगों से लेकर देश के अन्नदाता तक को इस बजट का काफी इंतजार था। अपने बजट के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जहां एक तरफ किसानों के लिए योजना शुरू करने की घोषणा की तो वहीं दूसरी तरफ MSME क्रेडिट कार्ड धारकों के लिए भी एक बड़ा एलान किया। ऐसे में अगर आप भी इस क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आप आगे इस बारे में जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं वित्त मंत्री ने MSME क्रेडिट कार्ड धारकों के लिए किया एलान किया...

Budget 2025 MSME Loan Amount Increased from 5 Crore to 10 Crores for Credit Card Holders
MSME क्रेडिट कार्ड - फोटो : File Photo

बढ़ाई गई लिमिट

  • अपने बजट में वित्त मंत्री ने एलान किया कि MSME क्रेडिट गारंटी कवर को 5 करोड़ रुपये से बढ़कर 10 करोड़ किया जा रहा है यानी अब से इन कार्ड धारकों को 10 करोड़ रुपेय की लिमिट मिलेगी
Budget 2025 MSME Loan Amount Increased from 5 Crore to 10 Crores for Credit Card Holders
MSME क्रेडिट कार्ड - फोटो : PTI
  •  वित्त मंत्री ने अपने भाषण के दौरान जानकारी दी कि सूक्ष्म उद्यमों के लिए एमएसएमई क्रेडिट गारंटी कवर को 5 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 10 करोड़ रुपये किया जाएगा। वहीं, इससे अगले पांच वर्षों में अतिरिक्त डेढ़ लाख करोड़ रुपये का क्रेडिट मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Budget 2025 MSME Loan Amount Increased from 5 Crore to 10 Crores for Credit Card Holders
MSME क्रेडिट कार्ड - फोटो : Adobe Stock

ऐसे करें आवेदन:-

  • सबसे पहले आपको अपने बैंक की ब्रांच में जाना है
  • फिर यहां जाकर संबंधित अधिकारी से मिलना है जो आपकी पात्रता चेक करते हैं
  • इसके बाद आपके दस्तावेजों को वेरिफाई किया जाता है और सबकुछ सही पाए जाने के बाद MSME क्रेडिट कार्ड के लिए आपका आवेदन कर दिया जाता है।
विज्ञापन
Budget 2025 MSME Loan Amount Increased from 5 Crore to 10 Crores for Credit Card Holders
MSME क्रेडिट कार्ड - फोटो : Freepik

क्या है MSME क्रेडिट कार्ड?

  • बात अगर एमएसएमई क्रेडिट कार्ड की करें तो ये वो कार्ड है जो सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों के लिए जारी किया जाता है। इस क्रेडिट कार्ड के जरिए एमएसएमई को उनके कारोबार के खर्चों को पूरा करने के लिए आसान भुगतान का जरिया देना है। इस क्रेडिट कार्ड के बारे में ये जान लें कि ये कार्ड यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम यानी एनपीसीआई के सहयोग से पेश किया गया। वहीं, मौजूदा समय में एक बड़ी संख्या में लोग इस क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed