बीएसएनएल देश की तमाम टेलीकॉम कंपनियों को जोरदार टक्कर दे रहा है। सभी टेलीकॉम कंपनियां ग्राहकों को लुभाने के लिए एक से बढ़कर एक रिचार्ज प्लान ऑफर कर रही हैं। कुछ समय पहले एयरटेल और वीआई ने अपने प्लान्स की कीमतों में बढ़ोतरी की थी। ऐसे में बीएसएनएल को इसका अच्छा फायदा मिल सकता है। बीएसएनएल अपने यूजर्स को कई सारे प्रीपेड रिचार्ज प्लान ऑफर करता है। इन्हीं में से एक खास और बेहद फायदेमंद प्लान की बात करें, तो बीएसएनएल के पोर्टफोलियो में 60 दिन तक की वैलिडिटी और कई सर्विसेस के साथ एक जबरदस्त प्लान है। जिसके लिए आपको मात्र 447 रुपये का भुगतान करना होगा। इस प्लान में यूजर्स को इरोस नाउ सब्सक्रिप्शन के साथ बीएसएनएल ट्यून्स की भी सुविधा मिलती है। इसके साथ ही यूजर्स को 100GB डाटा, 100 एसएमएस प्रतिदिन के साथ बीएसएनएल प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है। खास बात ये है कि इसमें डाटा के लिए कोई डेली लिमिट नहीं है।
BSNL Recharge Plan: बीएसएनएल के इन किफायती रिचार्ज प्लान्स में मिलेगी लंबी वैलिडिटी, डाटा और कॉलिंग का भी उठा सकेंगे मजा
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Sun, 13 Feb 2022 06:26 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन