भारतीय ट्रेनों में हर रोज करोड़ों की संख्या में यात्री सफर करते हैं। इन यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए भारतीय रेलवे देशभर में हजारों ट्रेनों का संचालन कर रहा है। यही नहीं भारतीय रेलवे का एक विशाल नेटवर्क देशभर में फैला हुआ है। ये देश के लगभग हर प्रमुख स्थानों को एक दूसरे से जोड़ने का काम करता है। यही एक बड़ी वजह है जिसके चलते भारतीय रेलवे को राष्ट्र के जीवनरेखा की संज्ञा दी जाती है। भारतीय रेलवे देश में रोजगार का भी एक प्रमुख साधन है। यह देश में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर पर लाखों लोगों को रोजगार दे रहा है। कई बार देखने को मिलता है कि कुछ यात्री लेट हो जाते हैं और उनके पास ट्रेन टिकट खरीदने का भी समय नहीं होता है। इस कारण जल्दबाजी में ट्रेन में चढ़ने के लिए वह टिकट भी नहीं खरीदते हैं। ऐसे में कई यात्रियों का यह सवाल रहता है कि ऐसी स्थिति में यात्रा कैसे पूरा करें क्या ट्रेन के अंदर टिकट खरीदने का कोई विकल्प होता है?
Indian Railways: जल्दबाजी में बिना टिकट खरीदे चढ़ गए हैं ट्रेन में, तो जान लें रेलवे के क्या हैं नियम?
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Wed, 09 Apr 2025 03:50 PM IST
सार
कई बार देखने को मिलता है कि कुछ यात्री लेट हो जाते हैं और उनके पास ट्रेन टिकट खरीदने का भी समय नहीं होता है। इस कारण जल्दबाजी में ट्रेन में चढ़ने के लिए वह टिकट भी नहीं खरीदते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन