दिल्ली देश की राजधानी तो है ही साथ ही साथ यह फैशन और शॉपिंग का भी हब है। शादियों का सीजन शुरू हो गया है, ऐसे में कई लोग दूर दूर से आकर दिल्ली में शादी से जुड़ी चीजों की खरीदारी करते हैं। अगर आपके परिवार में किसी की शादी है तो दिल्ली के बाजार किसी खजाने से कम नहीं हैं। यहां के बाजारों में आपको पसंद और बजट के मुताबिक शादी से जुड़े सामान मिल जाएंगे।
जानना जरूरी: शादी की शॉपिंग करने जा रहे हैं? दिल्ली के इन मार्केट में सस्ती कीमत में मिलेंगे डिजाइनर कपड़े
अगर आपके परिवार में किसी की शादी है तो दिल्ली के बाजार किसी खजाने से कम नहीं हैं। यहां के बाजारों में आपको पसंद और बजट के मुताबिक शादी से जुड़े सामान मिल जाएंगे।
चांदनी चौक
दिल्ली का चांदनी चौक शादी की शॉपिंग के लिए काफी मशहूर है। चांदनी चौक में आपको किस्म किस्म के कपड़े, लहंगे, शेरवानी, गाउन आदि कई चीजें मिल जाएंगी। यहां आपको बॉलीवुड डिजाइनर लहंगों की कॉपी भी सस्ते में मिल जाएगी। बनारसी और सिल्क साड़ियों के कई वेरिएंट भी मिलेंगे।
Lok Adalat: कट गया है चालान तो न हों परेशान, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कर दिया है आपके लिए खास इंतजाम
लाजपत नगर
शादी की शॉपिंग के लिए लाजपत नगर भी काफी पॉपुलर मार्केट है। इस मार्केट में आपको बजट फ्रेंडली और लेटेस्ट डिजाइन के कपड़े आसानी से मिल जाएंगे। इस मार्केट में आपको लहंगे, सलवार सूट, साड़ियों से लेकर कुर्तियां सबकुछ ट्रेंडी डिजाइन में मिलेंगी।
Bike Tips: मैकेनिक भी नहीं बताएंगे ये सीक्रेट! इस काम को करने से बाइक की परफॉर्मेंस और माइलेज दोनों बढ़ेगी
लाजपत नगर मार्केट की खास बात यह है कि यहां के कपड़ों की डिजाइनिंग अच्छी होती है। दिल्ली और दूर दराज से कई लोग शादी से जुड़ी शॉपिंग के लिए इस मार्केट में आते हैं।
Jio: जियो का बेस्ट रिचार्ज प्लान, 200 दिनों की वैलिडिटी के साथ मिल रहे ये शानदार बेनिफिट्स, जानें कीमत
गांधी नगर मार्केट
अगर आप शादी के लिए थोक भाव में कपड़े खरीदना चाहते हैं तो दिल्ली का गांधी नगर मार्केट शॉपिंग करने के लिए एक अच्छा ऑप्शन है। यह बाजार रेडिमेड कपड़ों के लिए काफी मशहूर है। शरारा सूट, प्लाजो सेट से लेकर अनारकली कुर्तियों का यहां पर आपको अच्छा कलेक्शन मिल जाएगा।
Room Heater: सर्दियों में खरीदने जा रहे हैं रूम हीटर, तो जरूर जान लें ये बातें, मिल सकता है अच्छा सौदा