Atal Pension Yojana Benefits List: कई ऐसी योजनाएं हैं जिनके जरिए भारत सरकार और राज्य सरकार पात्र लोगों की मदद करती है। किसी भी योजना को शुरू करने के पीछे का उद्धेश्य ये होता है कि उन लोगों तक आर्थिक मदद या योजना के अंतर्गत मिलने वाला लाभ दिया जाए, जो लोग गरीब वर्ग से आते हैं या जरूरतमंद हैं।
जैसे, भारत सरकार अटल पेंशन योजना चलाती है। दरअसल, ये वो योजना है जिसके तहत पात्र लोग इस योजना से जुड़ सकते हैं और हर महीने 1 हजार रुपये से लेकर 5 हजार रुपये तक की पेंशन प्राप्त कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये योजना क्या है और क्या आप इस योजना से जुड़ सकते हैं। आप इस बारे में आगे विस्तार से जान सकते हैं...
2 of 5
अटल पेंशन योजना में कितनी पेंशन मिलती है?
- फोटो : Adobe Stock
पहले योजना को समझ लीजिए
- दरअसल, बात अगर इस अटल पेंशन योजना की करें तो इस योजना को भारत सरकार चलाती है और ये एक पेंशन योजना है। इसमें आपको पहले निवेश करना होता है और फिर आपको 60 साल की उम्र के बाद हर महीने 1 हजार रुपये से लेकर 5 हजार रुपये तक की पेंशन प्राप्त हो सकती है।
3 of 5
अटल पेंशन योजना में कितनी पेंशन मिलती है?
- फोटो : Adobe Stock
- आप इसे ऐसे समझिए कि अगर कोई 18 वर्ष का व्यक्ति हर महीने 210 रुपये जमा करता है तो उसे 60 वर्ष की उम्र के बाद हर महीने 5 हजार रुपये मिलते हैं। इसमें आपको कम से कम 20 साल तक निवेश करना होता है। योजना का प्रीमियम आपके बैंक खाते से ही कट जाता है।
4 of 5
अटल पेंशन योजना में कितनी पेंशन मिलती है?
- फोटो : Adobe Stock
क्या है फायदा?
- इस अटल पेंशन योजना का सबसे बड़ा फायदा ये है कि 60 वर्ष की उम्र के बाद जब व्यक्ति कोई काम नहीं कर पाता, तो ऐसे में उसकी आर्थिक मदद करने के लिए ये योजना काफी काम आ सकती है। इसमें आपको 1 हजार रुपये महीने से लेकर 5 हजार रुपये तक की पेंशन मिलती है। आप जो प्लान चुनते हैं आपको उस हिसाब से हर माह पेंशन मिलती है।
5 of 5
अटल पेंशन योजना में कितनी पेंशन मिलती है?
- फोटो : Adobe Stock
कैसे जुड़ सकते हैं योजना से?
- अगर आपको भी इस योजना में आवेदन करना है तो जान लें कि 18 से 40 वर्ष के उम्र के लोग ही इस योजना में आवेदन कर सकते हैं और वो भी वो लोग जो भारत के नागरिक हैं
- अगर आप पात्र हैं तो अपने नजदीकी बैंक में जाएं और संबंधित अधिकारी से मिलें जो आपकी केवाईसी करता है
- फिर आप 1 हजार रुपये से लेकर 5 हजार रुपये तक वाला कोई भी पेंशन प्लान चुन सकते हैं, जिसका प्रीमियम आपके बैंक से ही कट जाता है
- इसके बाद आप इस योजना से जुड़ जाते हैं और आपको 60 वर्ष की उम्र के बाद पेंशन मिलती है।