फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aadhaar Update Date: नोट कर लें मुफ्त में आधार अपडेट करवाने की नई तारीख, सरकार ने फिर दिया कार्डधारकों को मौका

Sat, 14 Jun 2025 01:41 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 14 Jun 2025 01:41 PM IST
सार

Aadhaar Update Date Extended: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई ने 10 साल पुराने आधार कार्ड को अपडेट करवाने की तारीख को बढ़ाकर अब 14 जून 2026 कर दिया है।

विज्ञापन
Aadhaar Update Deadline Extended Again: Cardholders Get Another Chance for Free Correction
आधार कार्ड को अपडेट करवाने की नई डेडलाइन क्या है? - फोटो : Adobe Stock

Aadhaar Correction Last Date: आज के समय में कई ऐसे दस्तावेज हैं जिनका पास में होना बेहद जरूरी है और अगर ये दस्तावेज नहीं हैं या इनमें से कोई दस्तावेज कम है तो आपका काम अटक सकता है। जैसे, आधार कार्ड को ही ले लीजिए। ये मौजूदा समय में एक अहम दस्तावेज है क्योंकि सरकारी से लेकर गैर-सरकारी कामों में इसकी जरूरत पड़ती है। इसलिए अपने आधार कार्ड की जरूरत आपको पड़ती रहती होगी।

वहीं, भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई भी समय-समय पर आधार से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी आधार कार्डधारकों को देता रहता है। जैसे, 10 साल पुराने आधार कार्ड को ही ले लीजिए जिसकी आखिरी तारीख 14 जून 2025 थी, लेकिन अब फिर से इस तारीख को बढ़ा दिया गया है। तो चलिए जानते हैं नई तारीख क्या है और आप कैसे अपने आधार कार्ड को अपडेट करवा सकते हैं। आधार कार्डधारक अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Aadhaar Update Deadline Extended Again: Cardholders Get Another Chance for Free Correction
आधार कार्ड को अपडेट करवाने की नई डेडलाइन क्या है? - फोटो : Adobe Stock

अब ये है मुफ्त में आधार अपडेट करवाने की तारीख

  • दरअसल, जिन लोगों के आधार कार्ड 10 साल पुराने हो गए हैं उन्हें यूआईडीएआई के मुताबिक, अपने आधार कार्ड को अपडेट करवाना है और ये काम ऑनलाइन मुफ्त में किया जा सकता है। इस काम के लिए अभी तक आखिरी तारीख 14 जून 2025 थी, लेकिन सरकार ने अब इस तारीख को आगे बढ़ाते हुए 14 जून 2026 कर दी है यानी एक साल आगे।

Aadhaar Update Deadline Extended Again: Cardholders Get Another Chance for Free Correction
आधार कार्ड को अपडेट करवाने की नई डेडलाइन क्या है? - फोटो : Adobe Stock

ऐसे अपडेट करवा सकते हैं मुफ्त में आधार कार्ड:-

स्टेप 1

  • अपने 10 साल पुराने आधार कार्ड को अपडेट करवाने के लिए आपको सबसे पहले यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in/en पर जाना है
  • इसके बाद आपको यहां पर जाकर 'अपडेट आधार' वाले ऑप्शन पर क्लिक करके फिर आगे 'डॉक्यूमेंट अपडेट' वाले विकल्प पर क्लिक करना है
  • फिर 'Click To Submit' वाले बटन पर क्लिक करें
विज्ञापन
विज्ञापन
Aadhaar Update Deadline Extended Again: Cardholders Get Another Chance for Free Correction
आधार कार्ड को अपडेट करवाने की नई डेडलाइन क्या है? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 2

  • इसके बाद आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करना है और साथ में कैप्चा कोड भी भरें
  • इसके बाद आपको 'लॉगिन विद ओटीपी' वाले बटन पर क्लिक करना है
  • इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसे भरें और लॉगिन करें
विज्ञापन
Aadhaar Update Deadline Extended Again: Cardholders Get Another Chance for Free Correction
आधार कार्ड को अपडेट करवाने की नई डेडलाइन क्या है? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 3

  • फिर आपको दस्तावेज अपडेट करने हैं जिसमें आपको दो तरह के दस्तावेज अपडेट करने हैं
  • इसमें आपको पहले पहचान पत्र और दूसरा एड्रेस प्रूफ अपडेट करना है जिसके लिए आपको यहां पर कई दस्तावेजों के ऑप्शन दिए होते हैं
  • अब दस्तावेजों को अपडेट करें और सबमिट कर दें
  • फिर आपका रिक्वेस्ट पेंडिंग में दिखाएगी जो सबकुछ ठीक होने पर कुछ दिनों के भीतर अपडेट हो जाती है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed