Tips For Banking Users: आपका बैंक खाता तो होगा ही? क्योंकि आजकल शहरों से लेकर दूर-दराज स्थित गांवों में रहने वाले लोगों का भी बैंक खाता होता है। किसी का करंट अकाउंट, तो किसी का सेविंग अकाउंट आदि होता है। दरअसल, लोग इन बैंक खातों में अपनी मेहनत की कमाई रखते हैं और जरूरत पड़ने पर अपने मुताबिक पैसे निकालते हैं। वहीं, दूसरी तरफ आजकल बैंकिंग के ज्यादातर काम अब ऑनलाइन ही हो गए हैं, लेकिन फिर भी कुछ काम ऐसे हैं जिनके लिए हमें बैंक जाना ही पड़ता है। ऐसे में आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि आप जब भी बैंक जाएं, तो वो कौन से दस्तावेज हैं जो आपको अपने साथ रखने चाहिए? क्योंकि इनके न होने पर आपका काम अटक सकता है या आपको घर जाकर इन दस्तावेजों को लाना पड़ सकता है। तो चलिए जानते हैं ये कौन से दस्तावेज हैं। आगे आप इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...
{"_id":"655c88fe194b30612d0f0de7","slug":"banking-tips-which-4-documents-are-mostly-required-in-the-bank-2023-11-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ध्यान दें: बैंक जाते समय जरूर साथ लेकर जाएं ये चार दस्तावेज, वरना अटक सकता है काम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
ध्यान दें: बैंक जाते समय जरूर साथ लेकर जाएं ये चार दस्तावेज, वरना अटक सकता है काम
Tue, 21 Nov 2023 04:13 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 21 Nov 2023 04:13 PM IST
विज्ञापन
बैंक जाते समय कौन से दस्तावेज साथ ले जाने चाहिए?
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक जाते समय कौन से दस्तावेज साथ ले जाने चाहिए?
- फोटो : istock
जा रहे हैं बैंक, तो इन दस्तावेजों को ले जाना न भूलें:-
नंबर 1
- पहला दस्तावेज है बैंक की पासबुक। दरअसल, जब भी बैंक जाएं तो इसे अपने साथ जरूर ले जाएं, क्योंकि बैंक के लगभग हर एक काम के लिए आपको इसकी जरूरत पड़ती है और इसी से पहचान हो पाती है कि आप ही असली खाताधारक भी हैं।
बैंक जाते समय कौन से दस्तावेज साथ ले जाने चाहिए?
- फोटो : istock
नंबर 2
- आप जब भी बैंक जा रहे हैं और आपको जो दूसरा दस्तावेज अपने साथ रखना है, वो है आपका आधार कार्ड। आपको इसकी दो-चार कॉपी करके अपने पास रखनी चाहिए, क्योंकि बैंक में आपको किसी भी काम के लिए इसकी जरूरत पड़ सकती है। जैसे- ई-केवाईसी, डोरमेंट खाते को चालू करवाने के लिए आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक जाते समय कौन से दस्तावेज साथ ले जाने चाहिए?
- फोटो : Amar Ujala
नंबर 3
- तीसरा दस्तावेज है आपका पैन कार्ड। आपको पैन कार्ड की कुछ कॉपियां करवाकर अपने पास रखना चाहिए। बैंक में कई कामों के लिए पैन कार्ड की जरूरत पड़ सकती है। जैसे- 50 हजार रुपये से ऊपर के लेन देन पर आदि।
विज्ञापन
बैंक जाते समय कौन से दस्तावेज साथ ले जाने चाहिए? (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : istock
नंबर 4
- आपको अपने साथ पासपोर्ट साइज फोटो भी रख लेनी चाहिए, क्योंकि बैंक में आपको इसकी भी जरूरत पड़ सकती है। कई बार किसी फॉर्म में लगाने के लिए आदि आपको इसकी जरूरत पड़ सकती है। ऐसे में आपके पास ये पहले से मौजूद होगी, तो आपको घर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।