April Bank Holiday 2025 List: हम जो भी कमाई करते हैं उसमें से कुछ पैसे अपनी जरूरतों पर खर्च कर देते हैं और कुछ पैसे को अपने भविष्य के लिए बचाकर भी रखते हैं। ऐसे में कई बार हमें किसी न किसी काम के लिए बैंक जाना पड़ता है।
April Bank Holiday: इस महीने कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? यहां देखें अपने शहर के बैंकों छुट्टियों की लिस्ट
Bank Holidays in April 2025: इस महीने यानी अप्रैल में कितने दिन बैंक बंद रहेंगे? इसकी आरबीआई द्वारा पहले ही सूची जारी की जा चुकी है जिसके मुताबिक, आप यहां जान सकते हैं कि आपके शहर में कब बैंक बंद रहेंगे और कब खुलें।
14 दिन बंद रहेंगे बैंक:-
6, 10 और 12 अप्रैल
- 6 अप्रैल - इस दिन रविवार का अवकाश होने की वजह से पूरे देश के बैंक बंद रहेंगे। साथ ही इस दिन रामनवमी भी है जिसके कारण बैंकों की छुट्टी रहेगी
- 10 अप्रैल - भगवान महावीर का जन्मदिन होने के कारण सार्वजनिक अवकाश रहेगा
- 12 अप्रैल - इस दिन महीने का दूसरा शनिवार है जिसके कारण देश के सभी बैंकों में अवकाश रहेगा
13 से 15 अप्रैल
- 13 अप्रैल - इस दिन भी पूरे देश के बैंक बंद रहेंगे, क्योंकि इस दिन रविवार है
- 14 अप्रैल - भीमराव अंबेडकर की जयंती इस दिन मनाई जाती है जिसके कारण बैंकों में छुट्टी रहेगी
- 15 अप्रैल - इस दिन इटानगर, शिमला, अगरतला, कोलकाता और गुवाहाटी में बैंक बंद रहेंगे और यहां बोहाग बिहू के कारण बैंकों की छुट्टी रहेगी
16, 18, 20 और 21 अप्रैल
- 16 अप्रैल - इस दिन भी बोहाग बिहू है जिसकी वजह से गुवाहाटी के सबी बैंक बंद रहेंगे
- 18 अप्रैल - इस दिन गुड फ्राइडे है जिसके कारण बैंकों की छुट्टी रहेगी
- 20 अप्रैल - पूरे देश में इस दिन बैंक बंद रहेंगे क्योंकि इस दिन बैंकों की रविवार की छुट्टी रहेगी
- 21 अप्रैल - अगरतला में गरिया पूजा की जाती है जिसके कारण यहां बैंकों की छु्ट्टी रहेगी
26, 27, 29 और 30 अप्रैल
- 26 अप्रैल - इस दिन महीने का चौथा शनिवार होगा जिसके कारण बैंकों में अवकाश रहेगा
- 27 अप्रैल - रविवार के अवकाश के कारण पूरे देश के बैंक बंद रहेंगे
- 29 अप्रैल - इस दिन भगवान श्रीपरशुराम जयंती होने के कारण भी बैंकों की छुट्टी रहेगी
- 30 अप्रैल - अक्षय तृतीया और बसव जयंती होने के कारण बैंगलुरू में बैंकों की छुट्टी रहेगी।