Bank Holiday List July 2026: भले ही आजकल बैंक से जुड़े अधिकतर काम ऑनलाइन हो जाते हैं, लेकिन कई काम ऐसे भी हैं जिनके लिए बैंक जाना ही पड़ता है। पर कई बार लोग बैंक जाते हैं और पता चलता है कि बैंक तो आज बंद है।
Bank Holiday July: जुलाई में 12 दिन बैंकों की रहेगी छुट्टी, ब्रांच जानें से पहले यहां देखें छुट्टियों की लिस्ट
Bank Holidays in July 2026: क्या आपको इस महीने यानी जुलाई में किसी काम से बैंक जाना है? तो बैंक जाने से पहले ये जरूर चेक कर लें कि आपके शहर में इस महीने कब-कब बैंक खुलेंगे और कब-कब बंद रहेंगे।
शनिवार और रविवार की छुट्टी
- 11 जुलाई को महीने के दूसरे शनिवार की वजह से देश भर के बैंकों की छुट्टी रहेगी
- 25 जुलाई को महीने का चौथा शनिवार है जिसकी वजह से भी देश के सभी बैंक बंद रहेंगे
- 5, 12, 19 और 26 जुलाई को देश के सभी बैंक रविवार के अवकाश के कारण बंद रहेंगे
किस शहर में कब-कब बैंक बंद रहेंग?
6 जुलाई
MHIP दिवस की वजह से आइजोल में बैंकों की छुट्टी रहेगी
9 जुलाई
बेह डेंखलाम होने के कारण शिलांग में बैंक बंद रहेंगे
16 जुलाई
रथयात्रा/कांग (रथजात्रा)/हरेला की वजह से देहरादून, भुवनेश्वर और इंफाल में बैंकों की छुट्टी रहेगी
17 जुलाई
यू तिरोत सिंह की पुण्यतिथि होने के कारण शिलांग में बैंक बंद रहेंगे
18 जुलाई
द्रुकपा त्शे-जी की वजह से गंगटोक में बैंकों की छुट्टी रहेगी
22 जुलाई
खर्ची पूजा की वजह से अगरतला में बैंक बंद रहेंगे