Rules of Bank Account: अपनी आजीविका चलाने के लिए आप कुछ न कुछ काम तो जरूर करते ही होंगे। कई लोग नौकरी करते हैं, तो कोई अपना काम ताकि उन्हें पैसों की दिक्कत न हो। वहीं, लोग आजकल जो कमाते हैं उसे अपने आने वाले समय के लिए बचाने पर भी जोर देते हैं। जैसे- आज के समय में लगभग हर किसी के पास बैंक खाता है और लोग इसमें पैसे रखते हैं, जिससे जरूरत पड़ने पर वो इससे निकाल पाते हैं। बैंक के कई अपने नियम हैं जो खाताधारकों पर लागू होते हैं आदि। इसलिए अगर आप बैंक में बचत खाता खुलवा रहे हैं, तो इससे पहले आपके लिए कुछ बातों को जानना जरूरी है। वरना बाद में आप दिक्कत में पड़ सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...
{"_id":"639ae9ae0f66e3561a674a6c","slug":"bank-account-rule-know-these-important-things-before-opening-bank-accounts-otherwise-account-will-close","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bank Account Rule: बैंक खाता खुलवाने से पहले जरूर जान लें ये चार जरूरी बातें, वरना बाद में कहेंगे पता नहीं चला","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Bank Account Rule: बैंक खाता खुलवाने से पहले जरूर जान लें ये चार जरूरी बातें, वरना बाद में कहेंगे पता नहीं चला
Thu, 15 Dec 2022 03:06 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 15 Dec 2022 03:06 PM IST
विज्ञापन
बैंक खाता खुलवाते समय किन बातों को जानना जरूरी है?
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक खाता खुलवाते समय किन बातों को जानना जरूरी है?
- फोटो : Istock
नंबर 1
- आप अगर जिस बैंक में भी बचत खाता खोल रहे हैं, उससे ब्याज दर जरूर जानें। दरअसल, बचत खाते में जमा पैसों पर हर बैंक की तरफ से ब्याज दिया जाता है। साथ ही हर बैंक की ब्याज दर भी लगभग थोड़ी अलग-अलग होती है। इसलिए कई बैंकों से इसकी तुलना करें और जहां ये ज्यादा हो वहां बचत खाता खुलवा सकते हैं।
बैंक खाता खुलवाते समय किन बातों को जानना जरूरी है?
- फोटो : Istock
नंबर 2
- आप जब भी किसी बैंक में खाता खुलवाएं, तो पहले ही जान लें कि कहीं महीने में, 3 महीने में या अलग-अलग समय पर उन्हें कोई चार्ज तो नहीं देने। कई बैंक चेकबुक, एटीएम के अलावा भी कई तरह की मंथली फीस रख देते हैं। इसलिए खाता खुलवाने से पहले ही ये जान लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक खाता खुलवाते समय किन बातों को जानना जरूरी है?
- फोटो : istock
नंबर 3
- बचत खातों के लिए बैंक कहता है कि आपको इसमें एक न्यूनतम राशि बनाकर रखनी होगी। अगर ये पैसे खाते में नहीं होते हैं या इससे कम होते हैं, तो बैंक आप पर फाइन भी लगाता है। इसलिए ऐसे बैंक को चुने जो कम से कम बैलेंस पर खाता खोल रहा हो या कई बैंक जीरो बैलेंस का भी विकल्प देते हैं।
विज्ञापन
बैंक खाता खुलवाते समय किन बातों को जानना जरूरी है?
- फोटो : istock
नंबर 4
- जिस बैंक में भी आप खाता खोलें, उसके खाते से जुड़े सभी नियम जान लें। पैसे निकालने की सुविधा, एटीएम पर कितनी ट्रांजेक्शन मुफ्त हैं, चेकबुक का क्या चार्ज है आदि जानकारी जरूर ले लें ताकि बाद में कोई दिक्कत न हो।