Ayushman Bharat Yojana: गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों को लाभ देने के लिए, उनकी मदद करने के लिए राज्य और केंद्र सरकार दोनों ही कई तरह की योजनाएं चलाते हैं। हर साल इन योजनाओं पर लाखों-करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं। अगर देखा जाए तो हर एक योजना से मौजूदा समय में काफी बड़ी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं। इसी कड़ी में एक योजना है 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना', जिसके जरिए आप पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। पर अगर आप इस आयुष्मान योजना से जुड़ने जा रहे हैं, तो आवेदन से पहले अपनी पात्रता जरूर चेक कर लें। तो चलिए जानते हैं इस योजना के लिए कौन लोग पात्र होते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
ABY: आयुष्मान कार्ड योजना में आवेदन से पहले यहां चेक करें अपनी पात्रता, जानें क्या मिलता है लाभ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ये लोग हैं आयुष्मान योजना के लिए पात्र:-
अगर आप भी आयुष्मान योजन के अंतर्गत कार्ड बनवाने के लिए आवेदन करने जा रहे हैं, तो पहले अपनी पात्रता चेक कर लें...
- ऐसे में योजना के अंतर्गत वो लोग पात्र हैं, जो अनुसूचित जाति या जनजाति से आते हैं
- जो लोग ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं
- वहीं, अगर आप निराश्रित या फिर आदिवासी हैं
- अगर आप दिहाड़ी मजदूर हैं
- आपके परिवार में अगर कोई दिव्यांग सदस्य है, तो आप योजना के लिए पात्र हैं।
पात्र हैं, तो ऐसे कर सकते हैं योजना में आवेदन:-
स्टेप 1
- अगर आप पात्रता सूची के मुताबिक, पात्र हैं और आवेदन करना चाहते हैं, तो कर सकते हैं
- इसके लिए पहले आपको अपनी नजदीकी जनसेवा केंद्र जाना है
- यहां जाकर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना है, जो आयुष्मान कार्ड बनाता हो।
स्टेप 2
- फिर अपने दस्तावेज दें, जिसके बाद आपके दस्तावेज वेरिफाई किए जाते हैं
- इसके बाद केंद्र पर ही आपकी पात्रता भी चेक होती है
- जब सब कुछ सही पाया जाता है, तो इसके बाद आपके आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन कर दिया जाता है।