फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayushman Card: बनवाना है आयुष्मान कार्ड तो ये रहा पूरा प्रोसेस, स्टेप बाय स्टेप यहां जानें हर एक चीज

Sat, 25 Oct 2025 04:21 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 25 Oct 2025 04:21 PM IST
सार

Ayushman Card Kiase Banta Hai: अगर आपको भी आयुष्मान कार्ड बनवाना है तो पहले ये चेक कर लें कि क्या आप इस योजना के लिए पात्र हैं या नहीं। नियमों के तहत सिर्फ पात्र लोग ही आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।

विज्ञापन
Ayushman Card Registration Process: how to apply for ayushman card kaise banta hai
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवा सकते हैं? - फोटो : Amar Ujala

Ayushman Card Registration Process: राज्य सरकारें अपने-अपने प्रदेश के लोगों के लिए कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है। अगर आप भी सरकार द्वारा चला रही किसी योजना के लिए पात्र हैं, तो आप इस योजना से जुड़ सकते हैं। इसमें कई अलग-अलग तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं हैं जिनके जरिए आप लाभ प्राप्त कर सकते हैं।



जैसे, आप मुफ्त इलाज करवा सकते हैं और ये होगा आयुष्मान कार्ड बनवाकर। दरअसल, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के जरिए पात्र लोगों के पहले आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं और ये वही कार्ड होता है जिसके जरिए आप मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। पर क्या आप जानते हैं आप ये आयुष्मान कार्ड कैसे बनवा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका क्या है। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

Ayushman Card Registration Process: how to apply for ayushman card kaise banta hai
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवा सकते हैं? - फोटो : Amar Ujala

5 लाख का मुफ्त इलाज

  • जो भी लोग आयुष्मान कार्ड बनवाते हैं या बनवा चुके हैं, वे मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं। सरकार आयुष्मान कार्ड में 5 लाख रुपये तक की लिमिट देती है जिसके जरिए आप मुफ्त इलाज करवा सकते हैं और आपके इलाज का खर्च सरकार उठाती है। इस योजना में कई प्राइवेट और सरकारी अस्पताल शामिल हैं जिनमें आप अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।
Ayushman Card Registration Process: how to apply for ayushman card kaise banta hai
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

ऐसे पता करें अपने शहर के अस्पताल का

  • आप अगर आयुष्मान कार्ड बनवा चुके हैं और मुफ्त इलाज करवाना चाहते हैं, तो आप ये चेक कर सकते हैं कि आपके शहर का कौन सा प्राइवेट और सरकारी अस्पताल इस योजना में पंजीकृत है। यहां आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज करवाया जा सकता है और आपको पैसे नहीं देने होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushman Card Registration Process: how to apply for ayushman card kaise banta hai
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • आपके शहर का कौन सा अस्पताल इस योजना में पंजीकृत है, ये चेक करने के लिए आपको पहले योजना की इस आधिकारिक वेबसाइट https://hem.nha.gov.in/search पर जाना है
  • फिर यहां पर आपको पोस्टल पिन कोड, जिला जैसे कई अन्य ऑप्शन मिलते हैं जिनसे आप ये चेक कर सकते हैं कि आपके शहर का कौन सा अस्पताल इस योजना में पंजीकृत हैं
विज्ञापन
Ayushman Card Registration Process: how to apply for ayushman card kaise banta hai
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका जान लें

  • आप आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट से या योजना की आधिकारिक एप आयुष्मान एप से योजना में आवेदन कर सकते हैं। ये प्रोसेस ऑनलाइन होता है जो आप खुद से कर सकते हैं
  • आप योजना में ऑफलाइन आवेदन भी कर सकते हैं जिसके लिए आपको अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना होता है। फिर यहां पर आपकी पात्रता चेक होती है और संबंधित दस्तावेज लेकर आपका आवेदन कर दिया जाता है और आपका आयुष्मान कार्ड बन जाता है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed