Ayushman Card Yearly Limit: मौजूदा समय में देश में कई तरह की सरकारी योजनाएं चल रही हैं जिसमें से कुछ योजनाएं राज्य सरकारों की हैं। जबकि, कुछ योजनाएं केंद्र सरकार की हैं। वहीं, लाभ भी हर एक योजना में अलग-अलग ही मिलता है। जैसे, अगर आप प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना से जुड़ते हैं तो आपको मुफ्त इलाज का लाभ मिलता है। बशर्ते, आप इस योजना के लिए पात्र हों।
दरअसल, केंद्र सरकार इस पीएम आयुष्मान भारत योजना को चलाती है और इस योजना का उद्धेश्य हर जरूरतमंद और गरीब वर्ग तक मुफ्त इलाज का लाभ पहुंचाना है। इसके लिए योजना से जुड़ने के बाद आपका आयुष्मान कार्ड बनता है जिससे आप मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। इस आयुष्मान कार्ड में आपको 5 लाख रुपये तक की लिमिट दी जाती है जिससे आप मुफ्त इलाज करवा सकते हैं, लेकिन क्या आप ये जानते हैं एक बार लिमिट खत्म होने पर दोबारा कब आती है? नहीं, तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
2 of 5
आयुष्मान कार्ड की लिमिट कितनी होती है?
- फोटो : Amar Ujala
कितनी होती है आयुष्मान कार्ड की लिमिट?
- अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवा लेते हैं तो आपको मुफ्त इलाज का लाभ मिलता है। इसके लिए आपको आयुष्मान कार्ड में सालाना 5 लाख रुपये तक की लिमिट दी जाती है। आप इस लिमिट से उन अस्पतालों में मुफ्त इलाज करवा सकते हैं जो इस योजना में पंजीकृत हैं जिसमें कई प्राइवेट और सरकारी अस्पताल शामिल हैं।
3 of 5
आयुष्मान कार्ड की लिमिट कितनी होती है?
- फोटो : Adobe Stock
खत्म होने पर रिन्यू होती है लिमिट?
- वैसे तो आयुष्मान कार्ड में 5 लाख रुपये की लिमिट दी जाती है और जब ये लिमिट खत्म हो जाती है तो सरकार दोबारा इसमें 5 लाख रुपये की लिमिट दी जाती है। पर यहां पर ये जान लें कि ये लिमिट सालाना होता है यानी एक बार 5 लाख रुपये की लिमिट डालने के बाद आपको ये पैसे साल भर के लिए दिए जाते हैं। अब आप पूरे साल इनको अलग-अलग इलाज पर खर्च करें या एक ही इलाज पर सारे पैसे खर्च करें, ये आपके ऊपर होता है।
4 of 5
आयुष्मान कार्ड की लिमिट कितनी होती है?
- फोटो : Amar Ujala
- मान लीजिए कि आपके आयुष्मान कार्ड की लिमिट (5 लाख रुपये सालाना) साल भर से पहले खत्म हो जाती है तो आपको अगली लिमिट डलने का इंतजार करना होता है। जान लें कि ये लिमिट वित्तीय वर्ष (1 अप्रैल से 31 मार्च) में ही डाली जाती है यानी हर साल लिमिट अप्रैल महीने में डाली जाती है।
5 of 5
आयुष्मान कार्ड की लिमिट कितनी होती है?
- फोटो : Adobe Stock
किस अस्पताल में करवा सकते हैं मुफ्त इलाज? ऐसे करें चेक
- अगर आपको ये जानना है कि आप आयुष्मान कार्ड से अपने शहर के किस अस्पताल में मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं, तो इसके लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://hospitals.pmjay.gov.in/Search/ पर जाना होता है। यहां पर मांगी गई जानकारियां भरकर आप अस्पताल के बारे में जान सकते हैं।