फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PMVY: क्या योजना से जुड़ने के बाद आपको हमेशा मिलते रहते हैं 500 रुपये या कोई लिमिट है? यहां जानें नियम

Wed, 16 Jul 2025 04:28 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 16 Jul 2025 04:28 PM IST
सार

PM Vishwakarma Yojana Mien Kya Labh Milte Hain: पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना के तहत कई तरह के आर्थिक लाभ मिलते हैं जिसमें रोजाना 500 रुपये मिलने वाला लाभ भी जुड़ा है।

विज्ञापन
PM Vishwakarma yojana benefits list in hindi check here details in hindi
पीएम विश्वकर्मा योजना में क्या लाभ मिलते हैं? - फोटो : Adobe Stock

PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana: राज्य सरकारें प्रदेश के लोगों के लिए कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है। ठीक इसी तरह भारत सरकार भी कई सारी योजनाओं का संचालन करती है जिसका लाभ देश के उन सभी लोगों को मिलता है, जो जिस योजना के लिए पात्र होता है। जैसे, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना को ही ले लीजिए।

इस योजना को भी केंद्र सरकार ही चलाती है जिसके तहत कई तरह के आर्थिक लाभ देने का प्रावधान है। इस योजना का लाभ 18 पारंपरिक व्यापारों से जुड़े लोगों को दिया जाता है। इस योजना से क्या आप जुड़ सकते हैं या नहीं? ये आपको अपनी पात्रता चेक करके पता चलता है। वहीं, इस योजना में लाभार्थियों को रोजाना 500 रुपये भी दिए जाते हैं, तो चलिए जानते हैं ये पैसे कब तक मिलते रहते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

PM Vishwakarma yojana benefits list in hindi check here details in hindi
पीएम विश्वकर्मा योजना में क्या लाभ मिलते हैं? - फोटो : Adobe Stock

क्या लाभ मिलते हैं?

  • आप जब पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ते हैं तो आपको 15 हजार रुपये दिए जाते हैं। ये पैसे टूलकिट खरीदने के लिए दिए जाते हैं यानी लाभार्थी इस पैसे से अपने काम के लिए जरूरी सामान ले सकते हैं। ये पैसे सरकार की तरफ से दिए जाते हैं।
PM Vishwakarma yojana benefits list in hindi check here details in hindi
पीएम विश्वकर्मा योजना में क्या लाभ मिलते हैं? - फोटो : Adobe Stock

500 रुपये कब तक मिलते हैं?

  • पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ने के बाद लाभार्थियों को 500 रुपये का स्टाइपैंड भी दिया जाता है। दरअसल, जो लोग इस योजना से जुड़ते हैं उन्हें कुछ दिनों का प्रशिक्षण दिया जाता है जिसके लिए ये 500 रुपये रोजाना दिए जाते हैं। अब अगर आप ऐसा सोच रहे हैं कि ये पैसे हमेशा मिलते हैं, तो ऐसा नहीं है। ये लाभ सिर्फ तब तक मिलता है जब तक आपको ट्रेनिंग दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Vishwakarma yojana benefits list in hindi check here details in hindi
पीएम विश्वकर्मा योजना में क्या लाभ मिलते हैं? - फोटो : Adobe Stock

कौन जुड़ सकता है योजना से?

इस योजना में सिर्फ 18 पारंपरिक व्यापारों से जुड़े लोग ही आवेदन कर सकते हैं जिसकी सूची नीचे दी गई है। साथ ही आवेदनकर्ता की उम्र 18 वर्ष से अधिक होना जरूरी है

  • गुड़िया और खिलौना निर्माता का काम करते हैं, मोची/जूता बनाने वाले कारीगर हैं, जो लोग लोहार का काम करते हैं, हथौड़ा और टूलकिट निर्माता हैं, जो ताला बनाने वाले हैं और जो लोग राजमिस्त्री हैं...
विज्ञापन
PM Vishwakarma yojana benefits list in hindi check here details in hindi
पीएम विश्वकर्मा योजना में क्या लाभ मिलते हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • आप अगर फिशिंग नेट निर्माता हैं, टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले हैं, जो अस्त्रकार हैं, नाई यानी बाल काटने वाले हैं, अगर आप मालाकार हैं, पत्थर तराशने वाले हैं, धोबी और दर्जी हैं, जो नाव निर्माता हैं, पत्थर तोड़ने वाले हैं, जो लोग मूर्तिकार हैं और अगर आप सुनार हैं तो इस योजना में आवेदन कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed