ABY: राज्य सरकारें और केंद्र सरकार अपने-अपने स्तर पर कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाते हैं। इन योजनाओं के जरिए ही जरूरतमंद और गरीब वर्ग तक लाभ पहुंच पाता है। इसके लिए सरकार हर एक योजना पर लगभग करोड़ों रुपये खर्च करती है। ऐसी ही एक योजना है, जिसका नाम आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना है। इस योजना के अंतर्गत मुफ्त इलाज की सुविधा पात्र लोगों को दी जाती है। पर ऐसे में सवाल ये है कि इस योजना का लाभ कौन उठा सकता है और ये कैसे जान सकते हैं? अगर आप भी ये जानना चाहते हैं कि क्या आप इस योजना का लाभ ले सकते हैं या नहीं? तो फिर आपको पात्रता सूची देखनी होती है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...
{"_id":"6603ca31e9bd953445037646","slug":"ayushman-card-eligibility-criteria-check-here-full-list-2024-03-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ayushman Card: किसका बन सकता है आयुष्मान कार्ड और किस व्यक्ति का नहीं? यहां करें चेक","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Ayushman Card: किसका बन सकता है आयुष्मान कार्ड और किस व्यक्ति का नहीं? यहां करें चेक
Wed, 27 Mar 2024 12:58 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 27 Mar 2024 12:58 PM IST
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड की पात्रता क्या है?
- फोटो : Amar Ujala
आयुष्मान कार्ड की पात्रता क्या है?
- फोटो : istock
कैसे जुड़ सकते हैं योजना से?
- आप अगर आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो आपको पहले अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाना है
- यहां पर आपको अधिकारी से अपनी पात्रता चेक करवानी है और साथ में आपके दस्तावेज भी वेरिफाई होते हैं
- जैसे ही ये सब चीजें सही पाई जाती हैं, तो फिर आपका आवेदन कर दिया जाता है।
आयुष्मान कार्ड की पात्रता क्या है?
- फोटो : istock
किन लोगों का बन सकता है आयुष्मान कार्ड?
अगर आप भी चाहते हैं कि आपका आयुष्मान कार्ड बने, तो इसके लिए जरूरी है कि आप योजना के लिए पात्र हों। ऐसे में इस योजना के लिए वो लोग पात्र हैं...
- जो असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं
- जो लोग दिहाड़ी मजदूरी करते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड की पात्रता क्या है?
- फोटो : istock
- जो लोग अनुसूचित जाति या जनजाति से आते हैं
- जो लोग ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं
- जो लोग निराश्रित या फिर आदिवासी हैं
- जिसके परिवार में कोई दिव्यांग है आदि ये लोग पात्र होते हैं।
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड की पात्रता क्या है?
- फोटो : istock
मुफ्त इलाज का लाभ
- इस आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पहले तो पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनते हैं। इसके बाद आप इसी कार्ड की मदद से उन अस्पतालों में अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं, जो आयुष्मान योजना में पंजीकृत हैं।