Ayushman Bharat Yojana: राज्य सरकारें और केंद्र सरकार दोनों ही अपने-अपने स्तर पर कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाते हैं। इन योजनाओं से एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े होते हैं। जैसे- कोई राशन योजना से, तो कोई बीमा या पेंशन योजना से आदि। ठीक इसी तरह एक योजना है आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना, जो कि एक स्वास्थ्य योजना है। इस योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिलती है। ऐसे में अगर आप भी इस योजना से जुड़कर लाभ लेना चाहते हैं, तो आपको अपनी पात्रता चेक करनी होगी। तो चलिए जानते हैं इस योजना के बारे में...
{"_id":"65f28f99c568b5b5be05bfdf","slug":"ayushman-card-benefits-and-eligibility-check-here-2024-03-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ABY: क्या है आयुष्मान भारत योजना का फायदा और कौन बनवा सकता है ये कार्ड? यहां जानें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
ABY: क्या है आयुष्मान भारत योजना का फायदा और कौन बनवा सकता है ये कार्ड? यहां जानें
Thu, 14 Mar 2024 04:11 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 14 Mar 2024 04:11 PM IST
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका।
- फोटो : istock
Trending Videos
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका।
- फोटो : istock
कौन लोग हैं पात्र?
आयुष्मान भारत योजना को खासतौर पर उन लोगों के लिए शुरू किया गया, जो असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं। ऐसे में वो लोग इस योजना के लिए पात्र माने जाते हैं...
- जो ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं
- अगर आप अनुसूचित जाति या जनजाति से आते हैं
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका।
- फोटो : istock
- अगर आप निराश्रित या फिर आदिवासी हैं
- अगर आपके परिवार में कोई दिव्यांग है
- अगर आप दिहाड़ी मजदूरी करते हैं आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका।
- फोटो : istock
आवेदन का तरीका:-
- अगर आप पात्रता सूची के मुताबिक, पात्र हैं तो आपको आवेदन के लिए सबसे पहले अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र जाना है
- यहां पर आपको संबंधित अधिकारी से मिलकर अपने दस्तावेज दिखाने हैं, जिन्हें वेरिफाई किया जाता है
- इसके बाद आपकी पात्रता भी चेक होती है
- फिर जब सबकुछ सही पाया जाता है, तो आपका आवेदन कर दिया जाता है।
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका।
- फोटो : istock
लाभार्थियों को लाभ क्या मिलते हैं?
- बात अगर इस योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ की करें, तो इसमें सबसे पहले पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। इसके बाद इसी कार्ड से कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है, जिसका पूरा खर्च सरकार उठाती है।