फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ABY: कौन है आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र और कौन नहीं? आवेदन से पहले यहां करें चेक

Sat, 14 Dec 2024 12:43 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 14 Dec 2024 12:43 PM IST
सार

क्या आप भी आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं? अगर हां, तो इसके लिए आपको पहले अपनी पात्रता चेक करनी होती है। अगर आप पात्र हैं तो आप आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।

विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana: who is eligible or who is not for ayushman card
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्रता क्या है? - फोटो : Amar Ujala

Ayushman Bharat Yojana Eligibility: राज्य सरकार जब कोई योजना चलाती है तो उस योजना का लाभ उस प्रदेश की पात्र जनता को मिलता है। जबकि, केंद्र सरकार कोई योजना चलती है तो उस योजना का लाभ पूरे देश के पात्र लोगों को मिलता है। बात अगर भारत सरकार की करें तो इनकी कई योजनाएं हैं जिनसे मौजूदा समय में एक बड़ा तबका लाभान्वित हो रहा है।



अगर आप भी किसी योजना के लिए पात्र हैं तो आप आवेदन कर सकते हैं। जैसे, आयुष्मान भारत योजना को ले लीजिए। इस योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं जिससे आप मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं, लेकिन आवेदन से पहले आपके लिए ये चेक करना जरूरी हो जाता है कि क्या आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं या नहीं। तो चलिए जानते हैं आप ये कैसे पता लगा सकते हैं आपका आयुष्मान कार्ड बन सकता है या नहीं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

Ayushman Bharat Yojana: who is eligible or who is not for ayushman card
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock

क्या आप पात्र हैं या नहीं?

स्टेप 1

  • आप भी अगर चाहते हैं कि आपका आयुष्मान कार्ड बन जाए तो इसके लिए आपको अपनी पात्रता चेक करनी है
  • इसके लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जाना है
  • फिर यहां पर दिए हुए 'Am I Eligible' वाले ऑप्शन पर क्लिक करें
  • अब आपको यहां पर सबसे पहले तो अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर भरना है
Ayushman Bharat Yojana: who is eligible or who is not for ayushman card
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 2

  • अब इस दर्ज किए हुए मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसे भर दें
  • फिर आपको स्क्रीन पर दिए हुए कैप्चा कोड को भरना है और लॉगिन करना है
  • इसके बाद सामने दो विकल्प आएंगे जिसमें पहले वाले में अपना राज्य चुन लें
  • जबकि, दूसरे वाले में आपको अपना जिला भरना है
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana: who is eligible or who is not for ayushman card
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 3

  • अब यहां पर आपको सर्च पर क्लिक करना है, लेकिन सर्च करने के लिए आपको एक दस्तावेज चुनना है
  • जैसे, आप अपना आधार कार्ड चुन सकते हैं
  • दस्तावेज चुनने के बाद 12 अंकों का आधार नंबर भरें
  • इसके बाद आपको सर्च पर क्लिक करना है जिसके बाद आपको पता चल जाएगा कि आपका आयुष्मान कार्ड बन पाएगा या नहीं।
विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana: who is eligible or who is not for ayushman card
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock

कौन पात्र नहीं है?

  • अगर आप संगठित क्षेत्र में काम करते हैं
  • अगर आपका पीएफ कटता है
  • अगर आप ईएसआईसी का लाभ लेते हैं
  • अगर आप सरकारी कर्मचारी हैं
  • अगर आप आर्थिक रूप से संपन्न हैं
  • अगर आप टैक्स भरते हैं, तो आप पात्र नहीं हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed