फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aadhaar Update Last Date: आधार अपडेट करवाने की आज है आखिरी तारीख, क्या आपने करवाया या नहीं?

Sat, 14 Dec 2024 08:15 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 14 Dec 2024 08:15 AM IST
सार

अगर आपके पास भी आधार कार्ड है तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि इसे अपडेट करवाने की आखिरी तारीख क्या है। आप भी अपने आधार कार्ड को अपडेट जरूर करवा लें।

विज्ञापन
Aadhaar Card Update Deadline 14 December How to Update Aadhaar Card Online for Free
आधार कैसे अपडेट करवाएं? - फोटो : Amar Ujala

Aadhaar Card Update Deadline 14 December: हमारे पास कई तरह के दस्तावेज होते हैं जिनकी जरूरत हमको अलग-अलग मौकों पर पड़ती है। अगर इनमें से कोई एक भी दस्तावेज कम होता है तो आपका काम अटक सकता है। जैसे, अगर आधार कार्ड को ही ले लीजिए। ये एक ऐसा दस्तावेज है जो आपको सरकारी से लेकर गैर-सरकारी कामों के लिए चाहिए होता है। सिम कार्ड लेना हो या फिर अपनी पहचान बतानी हो, बैंक में खाता खुलवाना हो या फिर केवाईसी करवानी हो आदि। ऐसे कई कामों के लिए आधार कार्ड का होना जरूरी है, लेकिन क्या आपने अपने आधार कार्ड को अपडेट करवा लिया है? अगर नहीं तो जान लें कि आज यानी 14 दिसंबर 2024 (मुफ्त में अपडेट करवाने की) इसकी आखिरी तारीख है। अगर आपने अब तक इसे अपडेट नहीं करवाया है तो आपको आगे शुल्क देना पड़ सकता है। तो चलिए जानते हैं इसका तरीका क्या है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Aadhaar Card Update Deadline 14 December How to Update Aadhaar Card Online for Free
आधार कैसे अपडेट करवाएं? - फोटो : Adobe Stock

ऐसे करवाएं अपडेट:-

स्टेप 1

  • अगर आपने अब तक अपने आधार कार्ड को अपडेट नहीं करवाया है तो जान लें कि मुफ्त में आधार को अपडेट करवाने का आज आखिरी मौका है
  • इसके बाद आपको शुल्क देना पड़ सकता है इसलिए आज आपके पास आखिरी मौका है
  • ऐसे में आधार अपडेट करवाने के लिए आपको सबसे पहले यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट https://myaadhaar.uidai.gov.in/ पर जाना है
Aadhaar Card Update Deadline 14 December How to Update Aadhaar Card Online for Free
आधार कैसे अपडेट करवाएं? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 2

  • इसके बाद आपको यहां पर लॉगिन करना होता है
  • इसके लिए आपको लॉगिन पर क्लिक करना है जिसके बाद आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर यहां दर्ज करना है
  • आधार नंबर भरने के बाद आपको यहां पर स्क्रीन पर दिया हुआ कैप्चा कोड भरना होता है
  • कैप्चा कोड भरने के बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आता है जिसे आपको यहां दर्ज करना होता है
विज्ञापन
विज्ञापन
Aadhaar Card Update Deadline 14 December How to Update Aadhaar Card Online for Free
आधार कैसे अपडेट करवाएं? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 3

  • लॉगिन करने के बाद आपका डैशबोर्ड खुल जाएगा
  • इसके बाद आपके सामने कई सारे ऑप्शन आएंगे जिसमें से आपको 'अपडेट आधार कार्ड' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
  • फिर आपको यहां पर अपने दस्तावेज अपलोड करने हैं
  • ध्यान दें कि आपको अपनी एक फोटो आईडी और एक एड्रेस प्रूफ अपलोड करना है
विज्ञापन
Aadhaar Card Update Deadline 14 December How to Update Aadhaar Card Online for Free
आधार कैसे अपडेट करवाएं? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 4

  • अब आपको फोटो आईडी में एक दस्तावेज चुनना है और इस दस्तावेज को अपलोड करना है
  • इसके बाद आपको एड्रेस प्रूफ में दूसरा दस्तावेज चुनकर अपलोड करना है
  • यहां ध्यान रहे कि आपके द्वारा अपलोड किए जाने वाले दस्तावेज की फाइल का साइज 2 एमबी से ज्यादा नहीं होना चाहिए
  • फिर आपके दस्तावेजों को विभाग द्वारा वेरिफाई किया जाता है और सबकुछ सही पाने के बाद कुछ दिनों के भीतर आपका आधार कार्ड अपडेट हो जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed