फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ABY: पांच लाख रुपये तक का करवा सकते हैं मुफ्त इलाज, बीमारी के समय इस आसान तरीके से करें स्कीम को क्लेम

Sat, 05 Nov 2022 03:01 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sat, 05 Nov 2022 03:01 PM IST
विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana Registration Process, Benefits and Claiming Process in Hindi
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock

Ayushman Bharat Yojana: देश में गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को स्वास्थ्य बीमा कवर स्कीम से जोड़ने के लिए भारत सरकार एक बेहद ही महत्वाकांक्षी योजना का संचालन कर रही है। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना है। इस स्कीम को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है। इस स्कीम की शुरुआत भारत सरकार ने साल 2018 में की थी। देश में आज भी ऐसे गरीब लोगों की संख्या काफी ज्यादा है, जो आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण अपना ठीक ढंग से इलाज नहीं करा पाते हैं। ऐसे में आयुष्मान भारत योजना का संचालन इसी निर्वात को भरने के लिए किया जा रहा है। योजना के तहत गरीब लोग अपना आयुष्मान भारत कार्ड बनवाकर पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज आयुष्मान भारत योजना के पैनल में शामिल अस्पतालों में करा सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से - 

Ayushman Bharat Yojana Registration Process, Benefits and Claiming Process in Hindi
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock

इस स्कीम में आवेदन करने से पहले आपको अपनी पात्रता की जांच करनी है। पात्र व्यक्ति को अपने सभी जरूरी दस्तावेजों को लेकर नजदीकी जन सेवा केंद्र पर जाना होगा। 

Ayushman Bharat Yojana Registration Process, Benefits and Claiming Process in Hindi
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock

यहां एजेंट आपके दस्तावेजों को वेरीफाई करके स्कीम में आपका आवेदन करेगा। रजिस्ट्रेशन के करीब 10 से 15 दिनों के अंदर आपको अपना आयुष्मान भारत कार्ड मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana Registration Process, Benefits and Claiming Process in Hindi
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock

इस कार्ड की सहायता से आप पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करा सकते हैं। अब सवाल उठता है कि बीमार होने पर इस स्वास्थ्य बीमा कवर स्कीम को क्लेम कैसे किया जाता है? आप जिस अस्पताल में अपना इलाज कराने जा रहे हैं। वहां ये जरूर पता करें कि वह आयुष्मान भारत योजना के साथ रजिस्टर्ड है या नहीं?

विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana Registration Process, Benefits and Claiming Process in Hindi
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock

सरकार के पैनल में जो अस्पताल शामिल होंगे। वहां आयुष्मान हेल्प डेस्क होगा। यहां आप अपनी पहचान और दस्तावेजों को वेरीफाई करके स्कीम को क्लेम कर सकते हैं। स्कीम को क्लेम करने की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। 

ABY: पांच रुपये का करवा सकते हैं मुफ्त इलाज, बीमारी के समय इस आसान तरीके से कर सकते हैं स्कीम को क्लेम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed