Ayushman Card: केंद्र सरकार से लेकर राज्य सरकारें तक कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है। इन योजनाओं पर काफी पैसे भी खर्च किए जाते हैं, ताकि हर जरूरतमंद और गरीब वर्ग तक लाभ पहुंच सके। इनमें पेंशन, बीमा, राशन, आवास और स्वास्थ्य योजनाएं शामिल हैं। ऐसी ही एक योजना है 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना', जिससे मौजूदा समय में काफी लोग जुड़े हुए हैं। इसलिए अगर आप भी इस योजना से जुड़कर लाभ लेना चाहते हैं, तो आपको अपनी पात्रता चेक करनी होती है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"654c9ee41e55393b040b8142","slug":"ayushman-bharat-yojana-eligibility-criteria-check-list-2023-11-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ayushman Card: क्या आपका बन पाएगा आयुष्मान कार्ड या नहीं? एक क्लिक में ऐसे चेक करें पात्रता","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Ayushman Card: क्या आपका बन पाएगा आयुष्मान कार्ड या नहीं? एक क्लिक में ऐसे चेक करें पात्रता
Thu, 09 Nov 2023 02:31 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 09 Nov 2023 02:31 PM IST
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका।
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका।
- फोटो : Istock
जानें योजना और लाभ के बारे में
- दरअसल, इस आयुष्मान योजना के तहत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। इसके बाद कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना मुफ्त में 5 लाख रुपये तक का इलाज करवा सकता है।
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका।
- फोटो : istock
क्या आपका बन सकता है आयुष्मान कार्ड या नहीं, ऐसे करें चेक-
स्टेप 1
- अगर आप भी इस आयुष्मान योजना से जुड़ना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको पात्रता चेक करनी होती है
- ऐसे में आपको पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmjay.gov.in पर जाना है
- यहां पर आपको 'Am I Eligible' वाले विकल्प पर क्लिक करना है
विज्ञापन
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका।
- फोटो : istock
स्टेप 2
- इसके बाद मोबाइल नंबर भरें और इस पर आए ओटीपी को दर्ज करें
- फिर पहले विकल्प में अपना राज्य चुनें और दूसरे में राशन कार्ड और मोबाइल नंबर दर्ज कर सर्च करें
- ऐसा करते ही आपको अपनी पात्रता के बारे में पता चल जाता है
विज्ञापन
documentआयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका।
- फोटो : istock
आवेदन का तरीका:-
- वहीं, अगर आप पात्र हैं, तो आपको आवेदन के लिए अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाना पड़ता है
- यहां जाकर संबंधित अधिकारी से मिलकर आपका आवेदन कर दिया जाता है।