फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PAN Card: आप जिस पैन कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं वह नकली तो नहीं? इस तरह लगाएं पता

Thu, 09 Nov 2023 12:00 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 09 Nov 2023 12:00 PM IST
विज्ञापन
PAN Card: How To Check PAN Card Is Original Or Fake know the process here
How To Check PAN Card Is Original Or Fake - फोटो : सोशल मीडिया

PAN Card: पैन कार्ड काफी जरूरी दस्तावेज है। म्यूचुअल फंड, स्टॉक मार्केट से लेकर कई तरह की वित्तीय गतिविधियों को करने के लिए पैन कार्ड उपयोग में आता है। सरकार इसकी मदद से फाइनेंशियल एक्टिविटी और टैक्स इवेजन को आसानी से ट्रैक कर सकती है। पैन कार्ड में जो दस अंकों की डिजिट अंकित होती है। उसमें हमारी कई महत्वरपूर्ण डिटेल्स शामिल होती हैं। इस कार्ड को इनकम टैक्स विभाग द्वारा जारी किया जाता है। अगर आपके पास भी पैन कार्ड है। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। पैन कार्ड से जुड़े फ्रॉड के कई मामले अक्सर सामने निकलकर आते रहते हैं। कई मामलों में लोगों ने फ्रॉड करने के लिए नकली पैन कार्ड का इस्तेमाल किया है। ऐसे में आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि आप जिस पैन कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं वह असली है या नकली। इसी कड़ी में आइए जानते हैं उस प्रक्रिया के बारे में, जिसकी मदद से आप इस बारे में पता कर सकते हैं -

PAN Card: How To Check PAN Card Is Original Or Fake know the process here
How To Check PAN Card Is Original Or Fake - फोटो : सोशल मीडिया

इसके लिए सबसे पहले आपको ई-फाइलिंग पोर्टल www.incometax.gov.in/iec/foportal को अपने लैपटॉप या मोबाइल में खोलना है। नेक्स्ट स्टेप पर verify Your PAN के विकल्प का चयन करना है। 

PAN Card: How To Check PAN Card Is Original Or Fake know the process here
How To Check PAN Card Is Original Or Fake - फोटो : amar ujala

इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज ओपन हो जाएगा, उसको ओपन करें।  यहां आपको पूछी गई सभी जरूरी डिटेल्स को फिल करना है। यहां आपको पैन नंबर, नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर आदि जानकारियों को फिल करना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
PAN Card: How To Check PAN Card Is Original Or Fake know the process here
How To Check PAN Card Is Original Or Fake - फोटो : amar ujala

यह करने के कुछ देर बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक मैसेज आएगा। आपके मोबाइल पर जो मैसेज आया है। उसकी जानकारी आपके द्वारा दर्ज की गई डिटेल्स से अगर मैच करती है। ऐसे में आपका पैन कार्ड असली है। 

Earthquake: भूकंप आने से अगर टूट जाए घर, तो मिलेगी इंश्योरेंस की रकम? जानिए डिटेल्स

विज्ञापन
PAN Card: How To Check PAN Card Is Original Or Fake know the process here
How To Check PAN Card Is Original Or Fake - फोटो : istock

इस आसान तरीके से आप इस बारे में पता कर सकते हैं कि आपका पैन कार्ड असली है या नकली। इसमें आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed