Ayushman Bharat Yojana Eligibility: अगर आप किसी योजना से जुड़कर लाभ लेना चाहते हैं तो आपके लिए ये जरूरी हो जाता है कि आप पहले ये चेक कर लें कि आप उस योजना के लिए पात्र हैं भी या नहीं। हर एक योजना की अलग-अलग पात्रता होती है। जैसे, बात अगर आयुष्मान भारत योजना की करें तो इसकी भी एक पात्रता सूची है जिसमें ये बताया गया है कि कौन लोग इस योजना के लिए पात्र हैं। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं और फिर इस कार्ड से आप सूचीबद्ध अस्पतालों में मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। ऐसे में अगर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो पहले ये चेक कर लें कि क्या आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं या नहीं हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"676e470ff9f4cc6cad097c1e","slug":"ayushman-bharat-yojana-eligibility-check-here-ayushman-card-kaun-banwa-sakta-hai-2024-12-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ध्यान दें: आयुष्मान कार्ड बनवाने से पहले चेक कर लें अपनी पात्रता, जान पाएंगे पात्र हैं या नहीं","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
ध्यान दें: आयुष्मान कार्ड बनवाने से पहले चेक कर लें अपनी पात्रता, जान पाएंगे पात्र हैं या नहीं
Fri, 27 Dec 2024 11:52 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 27 Dec 2024 11:52 AM IST
सार
आयुष्मान भारत योजना को केंद्र सरकार चलाती है जिसके अंतर्गत मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है। अगर आप पात्र हैं तो आप आवेदन करके लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता कैसे चेक करें?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता कैसे चेक करें?
- फोटो : Adobe stock
क्या लाभ मिलता है?
- अगर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं तो इस कार्ड को बनवा सकते हैं जिससे आप सूचीबद्ध अस्पताल (जो अस्पताल आयुष्मान भारत योजना में पंजीकृत हैं) में अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। आप हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं जिसका पूरा खर्च सरकार उठाती है।
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता कैसे चेक करें?
- फोटो : Adobe Stock
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए क्या आप पात्र हैं? ऐसे करें चेक:-
पहला स्टेप
- अगर आप भी चाहते हैं कि आपका आयुष्मान कार्ड बन जाए तो इसके लिए जरूरी हो जाता है कि आप पहले ये चेक कर लें कि आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र है या नहीं
- पात्रता चेक करने के लिए आपको सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जाना है
- फिर आपको 'Am I Eligible' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होता है
विज्ञापन
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता कैसे चेक करें?
- फोटो : Adobe Stock
दूसरा स्टेप
- अब आपको सबसे पहले तो अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर यहां पर भरना है जिस पर एक ओटीपी आएगा और आपको उस ओटीपी को भी यहां दर्ज करना है
- फिर आपको स्क्रीन पर दिए हुए कैप्चा कोड को भरना है और लॉगिन करना है
- फिर आपके सामने दो विकल्प आएंगे जहां पहले में अपना राज्य चुनें और दूसरे में अपना जिला चुन लें
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता कैसे चेक करें?
- फोटो : Adobe Stock
तीसरा स्टेप
- इसके बाद आपको सर्च करने के लिए कोई दस्तावेज चुनना है जैसे, आप आधार कार्ड चुन सकते हैं या कोई और दस्तावेज भी
- अगर आपने आधार कार्ड चुना है तो अपना 12 अंकों का आधार नंबर यहां भरें
- इसके बाद आपको सर्च पर क्लिक करना है और आप जान जाएंगे कि आपका आयुष्मान कार्ड बन पाएगा या नहीं।