फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayushman Card: आयुष्मान योजना का लेना है लाभ, तो इन बातों को पहले जान लें फिर नहीं होगी दिक्कत

Sat, 24 Sep 2022 02:48 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 24 Sep 2022 02:48 PM IST
विज्ञापन
Ayushman Bharat Scheme Eligibility Criteria Features And Benefits Know Details In hindi
आयुष्मान कार्ड की पात्रता चेक करने का तरीका क्या है - फोटो : Amar Ujala

Ayushman Card: राज्य सरकारें हों या फिर केंद्र सरकार, ये दोनों ही अपने-अपने स्तर पर कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं का संचालन करते हैं। शहरी इलाकों के अलावा दूर-दराज ग्रमीण इलाकों तक इन योजनाओं को पहुंचाया जाता है। शिक्षा से लेकर रोजगार जैसी बेसिक जरूरतों को पूरा करने के लिए तमाम तरह की योजनाएं चल रही हैं और ठीक ऐसे ही स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' चल रही है। इस योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड जारी किया जाता है और फिर कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पतालों में जाकर अपना मुफ्त में इलाज करवा सकते हैं। इसलिए अगर आप भी चाहते हैं कि ये सुविधाएं आपको मिले, तो इससे पहले आपको एक बात को जाना लेना जरूरी हो जाता है और वो ही इसकी पात्रता। ऐसा इसलिए क्योंकि जब आप योजना के लिए पात्र होंगे तभी आप योजना का लाभ ले पाएंगे। तो चलिए जानते हैं कि आप अपनी पात्रता कैसे चेक कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Ayushman Bharat Scheme Eligibility Criteria Features And Benefits Know Details In hindi
आयुष्मान कार्ड की पात्रता चेक करने का तरीका क्या है - फोटो : istock

ये रहा पात्रता चेक करने का तरीका:-

स्टेप 1

  • आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए अगर आपको अपनी पात्रता जाननी है, तो सबसे पहले इस आधिकारिक लिंक https://pmjay.gov.in/ पर जाना है। फिर आपको यहां पर 'Am I Eligible' वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
Ayushman Bharat Scheme Eligibility Criteria Features And Benefits Know Details In hindi
आयुष्मान कार्ड की पात्रता चेक करने का तरीका क्या है - फोटो : iStock

स्टेप 2

  • अब आपको अपना मोबाइलन नंबर दर्ज करना है, जिस पर एक ओटीपी आएगा। उसे भी यहां भर दें। अब आपके सामने विकल्प आएगा, जहां पर आपको अपना राज्य चुनना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushman Bharat Scheme Eligibility Criteria Features And Benefits Know Details In hindi
आयुष्मान कार्ड की पात्रता चेक करने का तरीका क्या है - फोटो : istock

स्टेप 3

  • इसके बाद आपके सामने एक और विकल्प आएगा, जिसमें आपको मोबाइल नंबर, राशन कार्ड नंबर समेत दूसरे विकल्प से सर्च करना है। सर्च करने के बाद आपकी पात्रता का यहां पर पता चल जाएगा।
विज्ञापन
Ayushman Bharat Scheme Eligibility Criteria Features And Benefits Know Details In hindi
आयुष्मान कार्ड की पात्रता चेक करने का तरीका क्या है - फोटो : Twitter

इन लोगों का बन सकता है आयुष्मान कार्ड:-

  • भूमिहीन व्यक्ति
  • जिनके परिवार में कोई दिव्यांग सदस्य है
  • अगर आप ट्रांसजेंडर हो
  • ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोग
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed