फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Insurance Tips: कहीं इंश्योरेंस लेते समय आप तो नहीं करते ये चार गलतियां? वरना जेब पर पड़ सकता है दोगुना खर्च

Thu, 14 Jul 2022 01:10 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 14 Jul 2022 01:10 PM IST
विज्ञापन
Avoid These Things While Buying Car or Bike Insurance Know Details in Hindi
Insurance Tips: गाड़ी का इंश्योरेंस लेते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : अमर उजाला

आज के समय में लगभग हर कोई सुविधा चाहता है। हर किसी की इच्छा होती है कि उसे किसी तरह की दिक्कत न हो आदि। जैसे- अगर जब भी एक जगह से दूसरी जगह पर यात्रा करने की बात आती है, तो लोग अपने वाहन से जाना ज्यादा पसंद करते हैं। कम दूरी के लिए बाइक और स्कूटी, तो ज्यादा दूरी के लिए लोग कार का इस्तेमाल करते हैं। इनमें कई तरह की सुविधाएं मिलती हैं, जिसकी वजह से सफर और शानदार हो जाता है। लेकिन अगर आप गाड़ी चलाते हैं, तो आपको कई तरह के दस्तावेज अपने पास रखने होते हैं और पूरे करके रखने होते हैं यानी इनमें कोई कमी नहीं होनी चाहिए। जैसे- गाड़ी का इंश्योरेंस। चालान से बचने के लिए और कभी अगर गाड़ी को नुकसान पहुंचता है तो उसमें बिना अतिरिक्त पैसे खर्च किए काम कराने के लिए इंश्योरेंस करवाया जाता है। लेकिन अमूमन देखा जाता है कि बेहद ही कम लोग ये बात जानते हैं कि इंश्योरेंस लेते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है, वरना आपका बाद में दोगुना खर्च हो सकता है। तो चलिए आपको बताते हैं कि अगर आप दो पहिया या चार पहिया वाहन का इंश्योरेंस करवा रहे हैं, तो आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...

Avoid These Things While Buying Car or Bike Insurance Know Details in Hindi
Insurance Tips: गाड़ी का इंश्योरेंस लेते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : istock

इन बातों का रखें ध्यान:-

जीरो डेप्रिसिएशन

  • अगर आप अपने वाहन का इंश्योरेंस करवा रहे हैं, तो ध्यान दें कि ये जीरो डेप्रिसिएशन यानी जीरो डेप्थ ही हो। इससे होता ये है कि गाड़ी के दुर्घटना होने पर आपको सिर्फ फाइल चार्ज देना होता है और बाकी सारा खर्चा इंश्योरेंस कंपनी की तरफ से दिया जाता है। लेकिन अगर आप जीरो डेप्रिसिएशन इंश्योरेंस नहीं करवाते हैं, तो आपको गाड़ी के दुर्घटना होने पर आधा खर्चा देना पड़ता है।
Avoid These Things While Buying Car or Bike Insurance Know Details in Hindi
Insurance Tips: गाड़ी का इंश्योरेंस लेते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : istock

तुलना करें

  • अमूमन लोग इंश्योरेंस को करवाते समय तुलना नहीं करते हैं, और एक ही जगह से इसे करवाते रहते हैं। लेकिन अगर आप अपने पैसे बचाना चाहते हैं, तो आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन अलग-अलग कंपनियों के इंश्योरेंस की तुलना जरूर करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Avoid These Things While Buying Car or Bike Insurance Know Details in Hindi
Insurance Tips: गाड़ी का इंश्योरेंस लेते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : istock

सही प्लान में सही लाभ

  • इंश्योरेंस का प्लान चुनते समय ये ध्यान देना है कि आपको लाभ सही मिल रहा है। कई बार थोड़े से कम पैसे खर्च करने पर बड़ा लाभ छूट जाता है। इसलिए अगर आप इंश्योरेंस ले रहे हैं तो सही प्लान के हिसाब से सही लाभ ही चुनें।
विज्ञापन
Avoid These Things While Buying Car or Bike Insurance Know Details in Hindi
Insurance Tips: गाड़ी का इंश्योरेंस लेते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : istock

नियम और शर्तें

  • इंश्योरेंस लेते समय ये जरूर देख लें कि इसमें कोई हिडन यानी छुपा हुआ चार्ज तो नहीं है। इसके अलावा आपको ये देखना है कि आपको क्या-क्या लाभ मिल रहे हैं। आपको नियम और शर्तों को ध्यान से पढ़ना चाहिए, ताकि बाद में दिक्कत न हो।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed