फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

LPG Safety Tips: किचन में गैस के पास भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान

Tue, 26 Jul 2022 08:59 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 26 Jul 2022 08:59 AM IST
विज्ञापन
Avoid These Mistakes Near LPG Gas in Kitchen Otherwise May Face Trouble Know LPG Safety Tips
LPG Gas Cylinder Tips: एलपीजी सिलेंडर का इस्तेमाल करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : Istock

LPG Safety Tips: आज के समय में अगर आपको खाना बनाना है, तो आपको ज्यादा सोचना नहीं पड़ता है और आप गैस चूल्हा ऑन करके आसानी से ये काम कर सकते हैं। गैस के आ जाने से खाना बनाने में आसानी तो हुई है, लेकिन इसका इस्तेमाल करते समय काफी ध्यान देना पड़ता है नहीं तो कोई अनहोनी होने में देर नहीं लगती। जैसे- बीते शनिवार को बिहार के सासाराम में एक एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट होने से तीन लोग गंभीर रूप से इसमें झुलस गए। इसलिए जरूरी है कि कुछ बातों का ध्यान रखा जाए ताकि सिलेंडर से होने वाले नुकसानों से बचा जाए। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि रसोई गैस का इस्तेमाल करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...

Avoid These Mistakes Near LPG Gas in Kitchen Otherwise May Face Trouble Know LPG Safety Tips
LPG Gas Cylinder Tips: एलपीजी सिलेंडर का इस्तेमाल करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : istock

इन बातों का रखना होगा ध्यान:-

दूरी जरूरी

  • गैस सिलेंडर और चूल्हा जितने काम की चीज हैं, उतना ही इनसे डर भी बना रहता है। आपको हमेशा ध्यान रखना है कि गैस सिलेंडर को चूल्हे से थोड़ा दूर ही रखना है। स्लैब में चूल्हे को ऊपर और गैस सिलेंडर को नीचे रखें, ताकि कुछ गड़बड़ी होने पर सिलेंडर में आग न लग पाए।
Avoid These Mistakes Near LPG Gas in Kitchen Otherwise May Face Trouble Know LPG Safety Tips
LPG Gas Cylinder Tips: एलपीजी सिलेंडर का इस्तेमाल करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : istock

बच्चों की पहुंच से दूर

  • आपको अपने गैस सिलेंडर को बच्चों की पहुंच से दूर रखना है। कई बार बच्चे खेल-खेल में रेगुलेटर का या चूल्हे का स्विच ऑन कर देते हैं। ऐसे में हादसा होने की स्थिति पैदा हो सकती है। इसलिए गैस चूल्हे को बच्चों से दूर रखना ही बेहतर विकल्प है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Avoid These Mistakes Near LPG Gas in Kitchen Otherwise May Face Trouble Know LPG Safety Tips
LPG Gas Cylinder Tips: एलपीजी सिलेंडर का इस्तेमाल करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : Istock

चेक करते रहिए

  • लोग एक बार जब गैस सिलेंडर को लगा देते हैं, तो फिर उसे चेक नहीं करते हैं। लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है आपको समय-समय पर पाइप को चेक करना है कि वहां से गैस तो लीक नहीं हो रही है। वहीं, रेगुलेटर को भी चेक करें कि कहीं वहां तो कोई लीकेज नहीं है।
विज्ञापन
Avoid These Mistakes Near LPG Gas in Kitchen Otherwise May Face Trouble Know LPG Safety Tips
LPG Gas Cylinder Tips: एलपीजी सिलेंडर का इस्तेमाल करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : Pixabay

लीकेज को हल्के में न लें

  • कई लोगों को जब लीकेज होने पर बदबू आती है, तो वो इसे हल्के में लेते हैं। लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। लीकेज है, तो तुरंत घर के खिड़की-दरवाजे खोल दें और भूलकर भी माचिस या लाइट के स्विच ऑन न करें। फिर तुरंत एजेंसी से संपर्क करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed