फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

e-Shram Card: ई-श्रम कार्ड धारकों को मिलता है 2 लाख रुपये का फायदा, इन परिस्थितियों में उठा सकते हैं लाभ

Mon, 25 Jul 2022 06:38 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 25 Jul 2022 06:38 PM IST
विज्ञापन
e Shram Card Holders Will get 2 lakhs benefits know all details here in Hindi
e shram card Benefits - फोटो : istock

eShram card Benefits: देश में असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोगों के भविष्य को सुरक्षित और उनको आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए भारत सरकार विभिन्न योजनाओं को चला रही है। इसी सिलसिले में हाल ही में सरकार ने ई-श्रम कार्ड स्कीम की शुरुआत की है। योजना के अंतर्गत असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोगों का ई-श्रम कार्ड बनाया जा रहा है। ई-श्रम कार्ड धारकों को सरकार द्वारा किस्त के रूप में आर्थिक सहायता दी जा रही है। देश में करोड़ों लोग, जो असंगठित क्षेत्र से जुड़े हैं। वह अपना ई-श्रम कार्ड बनवा रहे हैं। ई-श्रम कार्ड धारकों को सरकार द्वारा किस्त के अलावा भी कई तरह की विशेष सुविधाएं मिलती हैं। इस कार्ड के बनने के बाद मजदूरों और कामगारों को रोजगार मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है। इसके अलावा श्रमिक इस कार्ड की मदद से दूसरी महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ भी उठा सकते हैं, जो विशेष तौर पर उनके लिए चलाई जा रही है।

e Shram Card Holders Will get 2 lakhs benefits know all details here in Hindi
e shram card Benefits - फोटो : istock

वहीं क्या आपको पता है कि ई-श्रम कार्ड धारकों को 2 लाख रुपये का अतिरिक्त लाभ भी मिलता है। सरकार ई-श्रम कार्ड धारकों को 2 लाख रुपये का बीमा कवर प्रदान करती है।

e Shram Card Holders Will get 2 lakhs benefits know all details here in Hindi
e shram card Benefits - फोटो : Istock

इसके लिए ई-श्रम कार्ड धारकों को किसी प्रकार के प्रीमियम को भरने की जरूरत नहीं होती है। इसके अंतर्गत अगर ई-श्रम कार्ड धारक विकलांग हो जाता है। इस स्थिति में उसको 1 लाख रुपये मिलते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
e Shram Card Holders Will get 2 lakhs benefits know all details here in Hindi
e shram card Benefits - फोटो : Istock

वहीं अगर ई-श्रम कार्ड धारक की दुर्भाग्यवश किसी हादसे में मृत्यु हो जाती है। इस स्थिति में उसको 2 लाख रुपये का बीमा कवर दिया जाता है। ये बीमा कवर उनको प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा कवर के अंतर्गत दिया जाता है।

विज्ञापन
e Shram Card Holders Will get 2 lakhs benefits know all details here in Hindi
e shram card Benefits - फोटो : Istock

ई-श्रम कार्ड बनवाने की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस कार्ड को बनवाने के लिए आपको श्रम पोर्टल eshram.gov.in पर विजिट करना है। यहां आप अपनी जरूरी डिटेल्स को दर्ज करके अपना ई-श्रम कार्ड बनवा सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed