फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अटल पेंशन योजना के फायदे: अगर आप भी हैं दंपती तो आपको भी मिल सकते हैं 10 हजार रुपये, यहां जानें कैसे

Sat, 30 Apr 2022 10:41 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 30 Apr 2022 10:41 AM IST
विज्ञापन
Atal Pension Yojana Scheme Benefits Get 5000 Monthly and Husband Wife Get 10000 Monthly Know How
अटल पेंशन योजना के फायदे - फोटो : istock

हमारे देश में सरकार द्वारा कई ऐसी योजनाओं को लाया जाता है, जिनका उद्धेश्य लोगों को लाभ देना होता है। जहां सरकार एक तरफ कई पुरानी योजनाओं में बदलाव करके उन्हें बेहतर बनाती है, तो वहीं दूसरी तरफ समय-समय पर केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा कई नई योजनाओं को भी लॉन्च किया जाता है। इसी कड़ी में साल 2015 में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर 'अटल पेंशन योजना' की शुरूआत की गई। इस योजना को जरूरतमंद लोगों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए लाया गया। मौजूदा समय में काफी संख्या में लोग इस योजना से जुड़े हैं और अब भी जुड़ रहे हैं। ऐसे में अगर आप दंपति हैं, तो आपको इसका दोगुना लाभ तक मिल सकता है। तो चलिए आपको इस अटल पेंशन योजना के बारे में और इसके फायदों के बारे में विस्तार से बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...

Atal Pension Yojana Scheme Benefits Get 5000 Monthly and Husband Wife Get 10000 Monthly Know How
अटल पेंशन योजना के फायदे - फोटो : istock

क्या है पात्रता?

  • जो भारत का नागरिक हो
  • आपके पास मोबाइल नंबर होना चाहिए
  • आपकी उम्र 18-40 वर्ष के बीच होनी चाहिए
  • आपने पहले कभी इस योजना का लाभ नहीं लिया हो 
  • आपके पास एक बैंक खाता होना चाहिए, जो आधार से लिंक हो।
Atal Pension Yojana Scheme Benefits Get 5000 Monthly and Husband Wife Get 10000 Monthly Know How
अटल पेंशन योजना के फायदे - फोटो : istock

10 हजार रुपये का लाभ

  • अटल पेंशन योजना के अंतर्गत आपको 1 हजार रुपये से लेकर 5 हजार रुपये तक की पेंशन मिलती है। वहीं, अगर पति-पत्नी इस योजना में निवेश करते हैं तो ऐसे में उन्हें 5-5 यानी 10 हजार रुपये का लाभ मिलता है। दरअसल, पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी की तरफ से इस बात को कहा गया है कि पति-पत्नी दोनों इस योजना के तहत 5-5 हजार रुपये की पेंशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं, इनकम टैक्स में काफी ज्यादा छूट भी मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Atal Pension Yojana Scheme Benefits Get 5000 Monthly and Husband Wife Get 10000 Monthly Know How
अटल पेंशन योजना के फायदे - फोटो : istock

प्रीमियम जान लीजिए

  • अटल पेंशन योजना से आप जुड़ते हैं, तो ऐसे में अगर आप 18 साल की उम्र में इसमें निवेश करते हैं, तो आपका प्रीमियम कम होगा। जबकि यही अगर आप 40 साल की उम्र में इससे जुड़ते हैं, तो आपको ज्यादा प्रीमियम भरना होगा।
विज्ञापन
Atal Pension Yojana Scheme Benefits Get 5000 Monthly and Husband Wife Get 10000 Monthly Know How
अटल पेंशन योजना के फायदे - फोटो : istock

ये रहा निवेश का तरीका:-

स्टेप 1

  • अटल पेंशन योजना में आप निवेश करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://enps.nsdl.com/eNPS/NationalPensionSystem.html पर जाना है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed