फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Atal Pension Yojana: क्या एक बार शुरू करने के बाद बंद करवा सकते हैं अटल पेंशन योजना को? यहां जानें पूरी बात

Tue, 27 May 2025 04:04 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 27 May 2025 04:04 PM IST
सार

Atal Pension Yojana Kaise Band Kare: अटल पेंशन योजना को भारत सरकार चलाती है जिसके अंतर्गत जो लोग इस योजना से जुड़ते हैं उन्हें 60 वर्ष के बाद 1 हजार रुपये से लेकर 5 हजार रुपये महीने तक की पेंशन मिलती है।

विज्ञापन
Atal Pension Yojana Closing Rules Know How Can APY Scheme Be Closed
अटल पेंशन योजना को कैसे बंद करवाया जा सकता है? - फोटो : Adobe Stock

Atal Pension Yojana Closing Process: इस भागती दौड़ती जिंदगी में आज की जरूरतों को पूरा करना जितना जरूरी है उससे कहीं अधिक अपने आने वाले कल के लिए बचत करना भी जरूरी हो जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि आज आप जो कमाई कर रहे हैं वो आगे चलकर हो पाए इसकी कोई गारंटी नहीं और बुढ़ापे में आर्थिक दिक्कत न हो, इसलिए लोग आज से ही बचत करते हैं।



लोग अलग-अलग योजनाओं में निवेश करते हैं ताकि बुढ़ापे में उनके पास एक अच्छी रकम हो जिसे वो अपनी जरूरतों पर खर्च कर सके। जैसे, पेंशन, बैंक बैलेंस आदि। ठीक ऐसे ही लोग अटल पेंशन योजना में भी निवेश करते हैं ताकि 60 वर्ष की उम्र के बाद उनको हर माह 1 हजार रुपये से लेकर 5 हजार रुपये तक की पेंशन प्राप्त हो सके। पर कई लोग इस योजना से जुड़ने के बाद इसे बंद भी करवाते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस योजना से जुड़े हैं, लेकिन अब इसे बंद करवाना चाहते हैं तो आप इसका तरीका यहां जान सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...

Atal Pension Yojana Closing Rules Know How Can APY Scheme Be Closed
अटल पेंशन योजना को कैसे बंद करवाया जा सकता है? - फोटो : Freepik

पहले अटल पेंशन योजना को जान लें ये क्या है?

  • दरअसल, अटल पेंशन एक ऐसी योजना है जिसमें पहले निवेश करना होता है और फिर 60 वर्ष के बाद आपको हर महीने पेंशन प्राप्त होती है। इसमें आपको उम्र के हिसाब से प्रीमियम देना होता है। जैसे, अगर कोई 18 साल की उम्र से हर महीने 210 रुपये निवेश करता है, तो उसको 60 साल के बाद हर महीने 5 हजार रुपये की पेंशन मिलेगी।
Atal Pension Yojana Closing Rules Know How Can APY Scheme Be Closed
अटल पेंशन योजना को कैसे बंद करवाया जा सकता है? - फोटो : Adobe Stock

बंद करवाना चाहते हैं तो ये है तरीका:-

स्टेप 1

  • अगर आप भी अटल पेंशन योजना से जुड़े हैं तो ये पेंशन योजना है जिसमें 60 वर्ष के बाद आपको पेंशन मिलती है
  • पर अगर किसी वजह से आप इस योजना में खुले अपने खाते को बंद करवाना चाहते हैं तो करवा सकते हैं
  • इसके लिए आपको सबसे पहले अपने उस बैंक की शाखा में जाना है जहां से आपने इस योजना में आवेदन किया था
विज्ञापन
विज्ञापन
Atal Pension Yojana Closing Rules Know How Can APY Scheme Be Closed
अटल पेंशन योजना को कैसे बंद करवाया जा सकता है? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 2

  • यहां पर जाकर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना है या जिन्होंने आपको इस योजना से जोड़ा था उनसे मिल सकते हैं
  • ध्यान रहे अपने साथ वो स्लिप जरूर लेकर जाएं जो योजना में आवेदन करने के बाद आपको बैंक की तरफ से दी गई थी, क्योंकि इसमें आपकी योजना की पूरी जानकारी होती है
  • इसके बाद आपको बैंक के नाम एक एप्लीकेशन लिखने को कहा जाता है जिसमें आपको खाता बंद करने का आग्रह करना है। साथ ही इसमें अपने बैंक खाते की जानकारी भी दें जिसमें आपके द्वारा भरे गए पैसे आपको वापस मिलते हैं
विज्ञापन
Atal Pension Yojana Closing Rules Know How Can APY Scheme Be Closed
अटल पेंशन योजना को कैसे बंद करवाया जा सकता है? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 3

  • इसके बाद इस एप्लीकेशन को लेकर संबंधित अधिकारी के पास जाएं
  • अब आपका नाम योजना से हटाने का प्रोसेस शुरू होता है और आपसे आपका आधार कार्ड नंबर पूछा जाता है
  • फिर आपके बायोमेट्रिक लेकर आपकी केवाईसी की जाती है और केवाईसी की प्रिंट आउट पर आपको हस्ताक्षर करके बैंक अधिकारी को देना होता है
  • अब आपका आवेदन कुछ दिनों में रद्द हो जाता है और आपके पैसे आपके बैंक खाते में कुछ दिनों के भीतर वापस आ जाते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed