फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Atal Pension Yojana: अटल पेंशन योजना में मिलती है 5 हजार रुपये पेंशन यहां जानें आवेदन का तरीका

Wed, 13 Aug 2025 05:53 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 13 Aug 2025 05:53 PM IST
सार

Atal Pension Yojana Mein Apply Kaise Karein: अटल पेंशन योजना को भारत सरकार चलाती है जिसके तहत 60 वर्ष के बाद हर महीने 5 हजार रुपये तक की पेंशन प्राप्त की जा सकती है। पात्र लोग इस योजना में आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Atal Pension Yojana Apply Online and Pension Benefits Retirement Pension Scheme Registration
अटल पेंशन योजना में आवेदन कैसे करें? - फोटो : Adobe Stock

Atal Pension Yojana Registration Process In Hindi: आज की इस दौड़ती-भागती जिंदगी में हर कोई कहीं न कहीं ज्यादा से ज्यादा पैसे कमाने पर लगा है, क्योंकि आज की जरूरतों को पूरा करने से लेकर अपने आने वाले कल के लिए हमें पैसों की ही जरूरत होती है। कुछ भी खरीदना है, कहीं जाना है आदि तो हमें पैसे चाहिए ही होते हैं।

वहीं, आज के खर्चों को पूरा करने के कारण कई लोग अपने आने वाले कल के लिए बचत ही नहीं कर पाते या जो लोग करते हैं उन्हें कोई ऐसी जगह या योजना नहीं मिलती। जहां पर वे निवेश करके अपने बुढ़ापे में अच्छा रिटर्न या पेंशन प्राप्त कर सके। ऐसे में अगर आप भी चाहते हैं कि आपको बुढ़ापे में आर्थिक दिक्कत न हो तो आप अटल पेंशन योजना से जुड़ सकते हैं, क्योंकि इस योजना में आपको हर महीने 5 हजार रुपये तक की पेंशन मिल सकती है। आप अगली स्लाइड्स में इस योजना में आवेदन करने का तरीका जान सकते हैं...

Atal Pension Yojana Apply Online and Pension Benefits Retirement Pension Scheme Registration
अटल पेंशन योजना में आवेदन कैसे करें? - फोटो : Adobe Stock

जान लें क्या लाभ मिलता है?

  • अगर आप अटल पेंशन योजना से जुड़ते हैं तो आपको 60 वर्ष की उम्र के बाद हर महीने 1 हजार रुपये से लेकर 5 हजार रुपये तक की पेंशन मिल सकती है। इस योजना में आपको पहले निवेश करना होता है और फिर आपको इस योजना का लाभ मिलता है। अगर आपकी उम्र 18 से 40 साल के बीच है तो आप इस योजना में आवेदन कर सकते हैं और लाभ प्राप्त कर सकते हैं। अटल पेंशन योजना को भारत सरकार चलाती है और मौजूदा समय में इस योजना से एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं।
Atal Pension Yojana Apply Online and Pension Benefits Retirement Pension Scheme Registration
अटल पेंशन योजना में आवेदन कैसे करें? - फोटो : Adobe Stock

कितना करना होता है निवेश?

  • अटल पेंशन योजना में आपको पहले निवेश करना होता है और फिर 60 वर्ष के बाद आपको पेंशन का लाभ मिलता है। आपको इस योजना में अपना उम्र के हिसाब से प्रीमियम देना होता है। जैसे, अगर आपकी उम्र 18 वर्ष है और आपने 5 हजार रुपये महीने की पेंशन वाला प्लान चुना है, तो आपको हर महीने 210 रुपये का प्रीमियम देना होता है। इसी तरह अलग उम्र वालों को अलग प्रीमियम देना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Atal Pension Yojana Apply Online and Pension Benefits Retirement Pension Scheme Registration
अटल पेंशन योजना में आवेदन कैसे करें? - फोटो : Adobe Stock

कैसे जुड़ सकते हैं योजना से?

स्टेप 1

  • आप अगर अटल पेंशन योजना से जुड़ना चाहते हैं तो आप जुड़ सकते हैं बशर्ते, आपकी उम्र 18-40 वर्षे के बीच हो
  • अगर आप पात्र हैं तो आपको सबसे पहले अपने बैंक की ब्रांच में जाना होता है
  • यहां पर जाकर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना है यानी वो अधिकारी जो अटल पेंशन योजना का काम देखता हो
  • इसके बाद बैंक अधिकारी आपसे आपकी जानकारी लेता है और आपका आवेदन करता है
विज्ञापन
Atal Pension Yojana Apply Online and Pension Benefits Retirement Pension Scheme Registration
अटल पेंशन योजना में आवेदन कैसे करें? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 2

  • सबसे पहले आपकी केवाईसी की जाती है और फिर आपके बैंक खाते को योजना से लिंक किया जाता है, क्योंकि हर महीने आपके बैंक खाते से ही प्रीमियम कटता है
  • आपको पेंशन प्लाना चुनना होता है 1, 2, 3, 4 या 5 हजार रुपये महीने की पेंशन में से कोई प्लान आप चुन सकते हैं
  • इसके बाद आपका आवेदन हो जाता है और आपको रसीद दे दी जाती है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed