Free LPG Gas Cylinder: देश में एक बड़ी आबादी गरीब और निम्न मध्यम वर्गीय लोगों की है। आज जिस तेजी से देश में महंगाई की रफ्तार बढ़ रही है। उसका व्यापक असर इन लोगों पर देखने को मिल रहा है। ऐसे में केंद्र और राज्य सरकारें कई सकारात्मक कदम उठा रही हैं, जिसकी मदद से इन लोगों पर पड़ने वाले महंगाई के असर को कम किया जा सके। इसी कड़ी में उत्तराखंड सरकार ने एक खास कदम उठाया है। इसके तहत सरकार राज्य में रहने वाले नागरिकों को हर साल 3 मुफ्त गैस सिलेंडर का लाभ दे रही है। सरकार के इस फैसले के बाद उत्तराखंड राज्य में रह रहे लोगों को बड़ा फायदा मिलने वाला है। हालांकि, इस स्कीम का लाभ उत्तराखंड राज्य के अंत्योदय कार्ड धारकों को ही मिलेगा। इसका लाभ कोई दूसरा व्यक्ति नहीं उठा सकता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
Free LPG Gas Cylinder: राशन कार्ड धारकों को सरकार देने वाली है मुफ्त गैस सिलेंडर, जानें क्या है स्कीम
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Fri, 15 Jul 2022 01:14 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन