Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
According to PM Narendra Modi Promises PM Kisan Yojana will increased upto 9000 rupees in west bengal
{"_id":"69f9711c708f94f2df016931","slug":"according-to-pm-narendra-modi-promises-pm-kisan-yojana-will-increased-upto-9000-rupees-in-west-bengal-2026-05-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: बंगाल की जीत के साथ किसानों की भी होगी बल्ले बल्ले? इन लोगों को मिलेंगे सालाना 9000 रुपये","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: बंगाल की जीत के साथ किसानों की भी होगी बल्ले बल्ले? इन लोगों को मिलेंगे सालाना 9000 रुपये
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Prakash Chand Joshi
Updated Tue, 05 May 2026 09:55 AM IST
सार
PM Kisan Yojana Will Increase Upto 9000 Rupees: अगर आप भी पीएम किसान योजना से जुड़े हैं, तो आपको सालाना 6000 की जगह 9000 रुपये मिल सकते हैं। क्योंकि भाजपा ने ये कहा था कि पश्चिम बंगाल में उनकी सरकार बनने के बाद वे ऐसा करेंगे।
विज्ञापन
1 of 5
पश्चिम बंगाल के किसानों को कब से 9000 रुपये सालाना मिलेंगे?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
PM Kisan Samman Nidhi Yojana Installment Increase: देश में चलने वाली कई सारी योजनाओं में से एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना जिसके तहत किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये यानी सालाना कुल 6000 रुपये मिलते हैं।
पर क्या पश्चिम बंगाल के किसानों को अब 6000 की जगह सालाना 9000 रुपये मिलेंगे? ये चर्चा इसलिए तेज हो गई है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार के दौरान एलान किया कि अगर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनती है, तो पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत सालाना मिलने वाली 6000 रुपये की राशि को बढ़ाकर 9000 रुपये कर दिया जाएगा। तो चलिए जानते हैं क्या किसानों को किस्त बढ़कर मिलेगी या नहीं...
2 of 5
PM Narendra Modi
- फोटो : वीडियो ग्रैब
क्या एलान किया था पीएम मोदी ने?
मिदनापुर में रैली के दौरान पीएम मोदी ने एलान किया था कि अगर राज्य में भाजपा की सरकार बनती है, तो केंद्र सरकार और राज्य सरकार मिलकर हर किसान को सालाना 9000 रुपये की राशि देंगे
ये राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में पहुंचेगी
3 of 5
पीएम मोदी।
- फोटो : Amar Ujala Graphics
पीएम नरेंद्र मोदी ने डबल इंजन सरकार की बात भी की थी और इसके जरिए उन्होंने कहा था कि इससे किसानों को अधिक फायदा मिलेगा और बीच में दलालों की भूमिका खत्म हो जाएगी
ऐसे में अब सवाल है कि भाजपा के पश्चिम बंगाल में जीतने के बाद क्या ऐसा होगा?
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पश्चिम बंगाल के किसानों को कब से 9000 रुपये सालाना मिलेंगे?
- फोटो : Adobe Stock
क्या किसानों को मिलेंगे सालाना 9000 रुपये?
पीएम मोदी ने चुनाव के दौरान वादा तो किया था, लेकिन ये कहा जाए कि आज से ही किसानों को 9000 रुपये का लाभ मिलने लगेगा तो ऐसा नहीं है
शपथ ग्रहण के बाद आने वाले दिनों में हो सकता है कि सरकार इस पर फैसला ले और 23वीं किस्त के साथ ही ये राशि बढ़कर मिलने लगे
हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है
विज्ञापन
5 of 5
पश्चिम बंगाल के किसानों को कब से 9000 रुपये सालाना मिलेंगे?
- फोटो : Adobe Stock
किन्हें मिलेगा 9000 रुपये का लाभ?
सालाना 9000 रुपये का लाभ सिर्फ उन किसानों को मिलेगा जो पश्चिम बंगाल के हैं और जो पीएम किसान योजना से जुड़े हैं
इसके अलावा बाकी राज्यों को मिलने वाली राशि में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं होगा
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।