फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayushman Vay Vandana Card: 70 वर्ष से अधिक लोग घर बैठे बनवा सकते हैं अपना आयुष्मान कार्ड, जानें तरीका और फायदे

Tue, 27 May 2025 05:58 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 27 May 2025 05:58 PM IST
सार

Ayushman Vay Vandana Card Kaise Banwayein: अगर आपकी उम्र 70 साल से अधिक है या आपके परिवार में कोई ऐसा है, तो आप उनके लिए आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनवा सकते हैं। इससे आप मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं।

विज्ञापन
how to apply for ayushman vaya vandana card kaise banaye
आयुष्मान वय वंदना कार्ड कैसे बनवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

Ayushman Vay Vandana Card Applying Process: जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है जाती है, वैसे-वैसे कई बार कई ऐसी बीमारियां व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लेती हैं जिनके चलते अस्पताल में भर्ती होना पड़ता है और फिर अस्पताल के भारी भरकम बिल भी भरने पड़ते हैं। ऐसे में अगर आपके परिवार में कोई 70 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्ति हैं तो आप उनके लिए आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनवा सकते हैं।



इस आयुष्मान वय वंदना कार्ड के अंतर्गत 2 हजार बीमारियां कवर होती हैं। इस कार्ड को बनवाते ही ये पहले दिन से एक्टिव हो जाता है यानी कार्ड के बनते ही आप मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं। इस कार्ड के जरिए कार्डधारक 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज सूचीबद्ध अस्पतालों में करवा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आप कैसे ये आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनवा सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इसे बनवाने के तरीके के बारे में जान सकते हैं...

how to apply for ayushman vaya vandana card kaise banaye
आयुष्मान वय वंदना कार्ड कैसे बनवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

ऐसे बनवा सकते हैं आयुष्मान वय वंदना कार्ड:-

स्टेप 1

  • अगर आपको भी आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनवाना है तो सबसे पहले प्ले स्टोर से आयुष्मान एप डाउनलोड करें और फिर इंस्टॉल कर लें
  • इसके बाद आपको 'Login as beneficiary' या 'operator' में से किसी एक को चुनना है
  • फिर आपको स्क्रीन पर दिया हुआ कैप्चा कोड भरें
how to apply for ayushman vaya vandana card kaise banaye
आयुष्मान वय वंदना कार्ड कैसे बनवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 2

  • इसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर भरना है और फिर ऑथेंटिकेशन का तरीका चुन लेना है
  • अब आपको मोबाइल पर आए हुए ओटीपी को भरना है और साथ ही कैप्चा भी दर्ज करें और लॉगिन कर लें
  • फिर एप आपकी लोकेशन को एक्सिस करने की परमिशि मांगेगी, वो दे दें
  • अब आपको बेनिफिशियरी की जानकारी यहां भरनी है
विज्ञापन
विज्ञापन
how to apply for ayushman vaya vandana card kaise banaye
आयुष्मान वय वंदना कार्ड कैसे बनवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 3

  • बेनिफिशियरी की जानकारी में आपको राज्य का नाम और आधार कार्ड से जुड़ी जानकारियां यहां भरनी हैं
  • अब अगर सिस्टम में आपका नाम नहीं आता तो आपको ई-केवाईसी करनी है
  • ई-केवाईसी प्रक्रिया को फॉलो करें और ओटीपी के लिए कंसेंट दे दें
  • इसके बाद आपको डिक्लेरेशन देना है
विज्ञापन
how to apply for ayushman vaya vandana card kaise banaye
आयुष्मान वय वंदना कार्ड कैसे बनवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 4

  • अब पूछी गई जरूरी चीजें यहां भरें और बेनिफिशियरी का मोबाइल नंबर भर दें
  • अब इस नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसे दर्ज करें
  • फिर आपको कैटेगरी चुननी है और पिन कोड भरकर बाकी जानकारियां दर्ज कर देनी है
  • इसके बाद परिवार की जानकारी यहां भरें और सबमिट कर दें
  • अब जैसे ही ई-केवाईसी पूरी हो जाएगी और अप्रूवल आ जाएगा तो आपका आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनकर आ जाता है जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed