फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayushman Card: ऐसे खुद करवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज, नहीं पड़ेगी किसी की जरूरत

Tue, 23 Sep 2025 05:10 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 23 Sep 2025 05:10 PM IST
सार

ABY: अगर आपका भी आयुष्मान कार्ड बन चुका है, तो जान लें इस कार्ड से मुफ्त इलाज करवाना बेहद आसान है। आप यहां जान सकते हैं कि मुफ्त इलाज करवाने का तरीका क्या है।

विज्ञापन
ABY: how to get free treatment through ayushman card se muft ilaaj karwane ka tarika
आयुष्मान कार्ड से कैसे मुफ्त इलाज करवा सकते हैं? - फोटो : Adobe stock

Ayushman Bharat Pradhan Mantri Jan Arogya Yojana: क्या आप किसी सरकारी योजना से जुड़े हैं? अगर हां तो आप ये जानते होंगे कि किसी भी सरकारी योजना से जुड़ने के लिए सबसे पहले क्या करना होता है और किस तरह से इस योजना का लाभ लिया जा सकता है? दरअसल, किसी भी योजना के लिए पहले आपका पात्र  होना जरूरी है और पात्र लोग ही योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।



जैसे, इस आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में होता है। यहां भी सिर्फ वे लोग ही आवेदन कर सकते हैं, जो इस योजना के लिए पात्र हैं। इस योजना के तहत पात्र लोगों के पहले आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं और फिर इस आयुष्मान कार्ड से आप अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं कि आयुष्मान कार्डधारक कैसे अपने आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज का लाभ ले सकता है और इसका तरीका क्या है। अगली स्लाइड्स में आप इसके पूरे प्रोसेस के बारे में जान सकते हैं...

ABY: how to get free treatment through ayushman card se muft ilaaj karwane ka tarika
आयुष्मान कार्ड से कैसे मुफ्त इलाज करवा सकते हैं? - फोटो : Amar Ujala

क्या है आयुष्मान कार्ड?

  • दरअसल, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। इस योजना को भारत सरकार चलाती है जिसके तहत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं और ये वो कार्ड है जिसके जरिए आप अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। साथ ही आपके इलाज का खर्च सरकार उठाती है।
ABY: how to get free treatment through ayushman card se muft ilaaj karwane ka tarika
आयुष्मान कार्ड से कैसे मुफ्त इलाज करवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • इस आयुष्मान कार्ड से सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवाया जा सकता है। हर वित्तीय वर्ष में सरकार इन आयुष्मान कार्ड में लिमिट डालती है। इस योजना में कई प्राइवेट और सरकारी अस्पताल पंजीकृत हैं, जहां आप अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। साथ ही कई बीमारियां भी इस योजना में कवर हैं जिनका मुफ्त इलाज किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ABY: how to get free treatment through ayushman card se muft ilaaj karwane ka tarika
आयुष्मान कार्ड से कैसे मुफ्त इलाज करवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

कैसे करवाएं मुफ्त इलाज?

स्टेप 1

  • अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवा चुके हैं तो आप इससे मुफ्त इलाज करवा सकते हैं
  • इसके लिए सबसे पहले योजना के इस आधिकारिक लिंक https://hem.nha.gov.in/search पर जाएं
  • यहां पर जाकर आपको ये चेक करना है कि आपके शहर का कौन सा अस्पताल इस योजना में रजिस्टर्ड है, जिसमें आप अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं
  • अब जब अस्पताल का पता चल चुका है तो फिर उस पंजीकृत अस्पताल में जाएं
विज्ञापन
ABY: how to get free treatment through ayushman card se muft ilaaj karwane ka tarika
आयुष्मान कार्ड से कैसे मुफ्त इलाज करवा सकते हैं? - फोटो : Adobe stock photos

स्टेप 2

  • अस्पताल में जाकर आपको यहां पर बने आयुष्मान मित्र हेल्प डेस्क पर जाना है
  • यहां पर आपको संबंधित अधिकारी मिलेंगे जिन्हें अपना आयुष्मान कार्ड दिखाएं और अगर कार्ड साथ ले जाना भूल गए हैं तो कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर बताएं
  • फिर आपकी जानकारी को वेरिफाई किया जाता है और सत्यापन होने के बाद आपको मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है
  • आपके इलाज का खर्च सरकार उठाती है और आपको सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिल सकता है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed