Ayushman Bharat Yojana: देश में चलने वाली तमाम योजनाओं के जरिए लोगों तक लाभ पहुंचता है। इन सभी योजनाओं का खर्च सरकार वहन करती है। जैसे- अगर राज्य की कोई योजना है तो राज्य सरकार और अगर केंद्र की कोई योजना है तो भारत सरकार उस योजना पर खर्च करती है। अब जैसे आयुष्मान भारत योजना को ही ले लीजिए। इस योजना को केंद्र सरकार चलाती है। इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं और फिर इस कार्ड से आप अपना मुफ्त का इलाज करवा सकते हैं, लेकिन इसके लिए जरूरी होता है कि आप इस योजना के लिए पात्र हों। अगर आप पात्र हैं तो फिर आप इस योजना से जुड़कर लाभ ले सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कौन लोग पात्र हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
Ayushman Card: आप भी कर लें आवेदन से पहले चेक, क्या आपका बन पाएगा आयुष्मान कार्ड?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यहां देखें कौन लोग पात्र हैं:-
अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़ना चाहते हैं तो पहले आपको जानना होगा कि आप पात्र हैं भी या नहीं। पात्रता सूची के हिसाब से जो लोग पात्र हैं, उनमें ये लोग शामिल हैं...
- अगर आप दिहाड़ी मजदूर हैं
- आप अगर आदिवासी हैं या फिर निराश्रित हैं
- अगर आप गांवों में रहते हैं
- आप अगर दिव्यांग हैं या आपके परिवार में कोई दिव्यांग है
- आप अगर अनुसूचित जाति या जनजाति से आते हैं
- जो असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोग हैं।
जो लोग पात्र नहीं हैं उनके बारे में भी जान लें
जिस तरह कई लोग आयुष्मान भारत योजना से जुड़कर आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र होते हैं, ठीक वैसे ही कई लोग इस योजना के लिए अपात्र भी हैं। ऐसे में आप यहां देख सकते हैं कि किन लोगों का आयुष्मान कार्ड नहीं बन सकता है...
- इसमें सबसे पहले तो वे लोग शामिल हैं जो लोग संगठित क्षेत्र में काम करते हैं
- जो लोग टैक्स भरते हैं, वे भी अपात्र हैं
- अगर कोई सरकारी नौकरी करता है
- जो व्यक्ति आर्थिक रूप से संपन्न है
- अगर आपका पीएफ कटता है
- जो ईएसआईसी का लाभ लेता है उसका भी आयुष्मान कार्ड नहीं बन सकता।