Aapki Beti Hamari Beti Yojana: देश में बेटियों के प्रति सामाजिक जागरूकता बढ़ाने और उनको शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही है। इसी कड़ी में आज हम आपको एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस योजना का संचालन हरियाणा सरकार कर रही है। इस योजना का नाम 'आपकी बेटी हमारी बेटी योजना है'।
Govt Scheme: सरकार दे रही है बेटियों को हर साल पांच हजार रुपये, जानिए क्या है योजना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपकी बेटी हमारी बेटी योजना के अंतर्गत सरकार पहली बेटी के जन्म के समय 21 हजार रुपये की राशि को एलआईसी में निवेश करती है। वहीं जब दूसरी बेटी का जन्म होता है।
इस स्थिति में सरकार हर साल 5 हजार रुपये की राशि परिवार को पांच साल तक देती है। सरकार यह राशि बेटी को शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के लिए देती है। इससे परिवार को बेटियों को प्राथमिक शिक्षा देते वक्त किसी प्रकार की समस्याओं का सामना नहीं करना पड़े।
PM Kisan Yojana: अगले महीने आ सकती है 13वीं किस्त, अगर नहीं किए ये काम, तो अटक सकते हैं किस्त के पैसे
हरियाणा सरकार ने आपकी बेटी हमारी बेटी योजना की शुरुआत खासतौर पर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग SC, ST एवं पिछड़े वर्ग से जुड़ी बालिकाओं के लिए किया है।
अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं। ऐसे में आपको हरियाणा का नागरिक होना जरूरी है। इस योजना का लाभ उन्हीं बेटियों को मिलता है, जिनका जन्म 2015 के बाद हुआ है। इसके अलावा बेटी का आंगनवाड़ी में रजिस्ट्रेशन होना जरूरी है।
BSNL: 197 रुपये के रिचार्ज पर मिल रही है 84 दिनों की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोजाना मिलेगा 2GB डाटा