फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aadhaar Card Update: आधार कार्ड में करवाना हो कोई भी बदलाव, तो ये है तरीका

Sun, 28 Jul 2024 03:11 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sun, 28 Jul 2024 03:11 PM IST
विज्ञापन
Aadhaar Update: how to correction in your aadhaar card
आधार कार्ड में कोई भी बदलाव करवाने का तरीका क्या है? - फोटो : Amar Ujala

Aadhaar Card Correction Process in Hindi: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई भारत देश में आधार कार्ड जारी करता है और उससे जुड़ी चीजों को देखता है। ये भारत सरकार की एक इकाई है जो आधार से जुड़े काम करती है। आपके इस आधार कार्ड में आपका नाम, पता, उम्र आदि के अलावा बायोमेट्रिक जानकारी भी होती है। वहीं, आजकल इस आधार कार्ड की जरूरत सरकारी और गैर-सरकारी कामों में भी पड़ती है। पर इन सबके बीच एक चीज काफी देखने में आती है कि कई लोगों के आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक नहीं हैं, तो किसी को अपना पता बदलवाना होता है, जबकि कई लोगों के आधार कार्ड में कुछ अन्य चीज गलत प्रिंट होती है जिसके कारण उन्हें दिक्कत होती है। अगर आपके आधार कार्ड में भी ऐसा कुछ है तो आप इसके लिए एक काम कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आप कैसे इन चीजों को ठीक करवा सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

Aadhaar Update: how to correction in your aadhaar card
आधार कार्ड में कोई भी बदलाव करवाने का तरीका क्या है? - फोटो : istock

ये काम करवाना होता है

  • अगर आपके आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक नहीं है या आपको इसे बदलना है, आधार में पता गलत प्रिंट है, नाम गलत छपा हुआ है या अन्य किसी तरह की कोई भी दिक्कत है आदि। तो इसके लिए आपको अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाना होता है।
Aadhaar Update: how to correction in your aadhaar card
आधार कार्ड में कोई भी बदलाव करवाने का तरीका क्या है? - फोटो : istock

ये है तरीका:-

स्टेप 1

  • आधार कार्ड से जुडे किसी भी काम के लिए आपको सबसे पहले अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाना होता है
  • यहां जाकर आपको सबसे पहले करेक्शन फॉर्म लेना है
  • दरअसल, ये वही फॉर्म है जिसके जरिए आप अपने आधार से जुड़ा काम करवा सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
Aadhaar Update: how to correction in your aadhaar card
आधार कार्ड में कोई भी बदलाव करवाने का तरीका क्या है? - फोटो : istock

स्टेप 2

  • फिर आपको इस करेक्शन फॉर्म को भर लेना है
  • इसमें आपका नाम, 12 अंकों का आधार नंबर और बाकी जनकारी भर देनी है
  • ध्यान रहे कि इसी फॉर्म में आपको वो काम भी लिखना है जो आपको अपने आधार कार्ड में करवाना है, जैसे- मोबाइल नंबर बदलवाना है या कुछ और करवाना है
विज्ञापन
Aadhaar Update: how to correction in your aadhaar card
आधार कार्ड में कोई भी बदलाव करवाने का तरीका क्या है? - फोटो : istock

स्टेप 3

  • इसके बाद भरे हुए फॉर्म को संबंधित अधिकारी को जमा करवा देना है
  • फिर आपके बायोमेट्रिक लिए जाते हैं
  • इसके बाद आपके द्वारा अपने आधार कार्ड में जो बदलाव करवाए जा रहे हैं उन्हें अधिकारी द्वारा अपडेट कर दिया जाता है, जो कुछ दिनों के भीतर अपडेट हो जाते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed