PM Kisan Samman Nidhi Yojana Registration Process in Hindi: देश में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलती हैं जिनके जरिए एक बड़ा वर्ग लाभान्वित हो रहा है। सरकार अलग-अलग वर्ग के लिए अलग-अलग तरह की योजनाएं चलाती है। जैसे- किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाई जाती है जिसका संचालन भारत सरकार करती है। इस योजना में पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। वहीं, इस पैसे को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है और अब तक कुल 17 किस्त का लाभ किसानों को मिल चुका है। ऐसे में अब अगली बारी 18वीं किस्त की है। इसलिए अगर आप भी बतौर लाभार्थी किस्त का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको पीएम किसान योजना में जल्द से जल्द आवेदन कर लेना चाहिए। वरना आप लाभ से वंचित रह सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसका तरीका क्या है। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"66a5d936cdf6d1163c02fc08","slug":"pmky-how-to-apply-for-pm-kisan-samman-nidhi-yojana-2024-07-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: नए किसान ऐसे कर लें जल्द आवेदन, वरना नहीं मिल पाएगी 18वीं किस्त","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: नए किसान ऐसे कर लें जल्द आवेदन, वरना नहीं मिल पाएगी 18वीं किस्त
Sun, 28 Jul 2024 11:21 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sun, 28 Jul 2024 11:21 AM IST
विज्ञापन
पीएम किसान योजना में आवेदन का तरीका।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम किसान योजना में आवेदन का तरीका।
- फोटो : istock
नए किसान इस तरह से कर सकते हैं योजना में आवेदन:-
स्टेप 1
- अगर आप भी पात्र किसान हैं, लेकिन आपने अगर अब तक पीएम किसान योजना में आवेदन नहीं किया है तो आप कर सकते हैं
- इसके लिए आपको सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना है
- यहां पर जाकर आपको कई सार विकल्प मिलेंगे
पीएम किसान योजना में आवेदन का तरीका।
- फोटो : istock
स्टेप 2
- पर आपको यहां पर दिए हुए 'न्यू फॉर्मर रजिस्ट्रेशन' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
- फिर आपसे कई सारी जानकारी मांगी जाएगी और आपको ये भरनी हैं
- जैसे- आवेदनकर्ता का नाम आदि
- साथ ही आपको यहां पर दिया हुआ कैप्चा कोड यहां पर भरना होता है
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम किसान योजना में आवेदन का तरीका।
- फोटो : istock
स्टेप 3
- इसके बाद आपको ओटीपी वाले विकल्प पर क्लिक करना है
- फिर आपके मोबाइल नंबर पर जो ओटीपी आया है उसे आपको यहां पर भर देना है
- अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपसे आपके संबंधित दस्तावेज मांगे जाएंगे
विज्ञापन
पीएम किसान योजना में आवेदन का तरीका।
- फोटो : istock
स्टेप 4
- फिर आपको संबंधित दस्तावेजों (आधार कार्ड, जमीन के दस्तावेज आदि) को यहां अपलोड करना है
- इसमें आवेदनकर्ता के आधार कार्ड के अलावा बाकी दस्तावेज शामिल होते हैं
- इसके बाद आपको बाकी चीजें करके इसे सबमिट कर देना है
- फिर आपका आवेदन पूरा हो जाता है।